Rajasthan Viral Video: कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं। जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक लड़की अस्पताल के बेड के ऊपर चढ़कर बुरी तरह से चीख रही है। वो जिस तरह से दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही है, वो काफी डरा देने वाला है। इस घटना को कुछ लोग भूतिया गतिविधि बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, ये मानसिक रुप से बीमारी है। इसीलिए इसका इलाज किसी अच्छे अस्पताल में होना चाहिए। ये घटना राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित एक अस्पताल की बताई जा रही है।
अस्पताल में लड़की ने की अजीब हरकतें
राजस्थान के हॉस्पिटल से आए इस वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। लड़की अजीब हरकतों को किसी ने हॉस्पिटल के वॉर्ड से रिकॉर्ड किया है। रावतभाटा के अस्पताल में लड़की की असामान्य हरकतें देखकर लोग दंग हैं।
देखें वीडियो
RAJASTHAN HOSPITAL VIDEO SHOWS TEENAGER DISPLAYING STRANGE BEHAVIOR DURING TREATMENT SPARKING FEAR DEBATE 😨 pic.twitter.com/46mUzbiLvP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 28, 2026
लड़की अजीब तरह से बेड के ऊपर चढ़ी हुई है और जोर-जोर से चीख रही है। इसकी आवाज आसामन्य लग रही है। वो जिस तरह से दीवार से सटकर ऊपर सहारा ढूंढ रही है वो काफी डरा देने वाला है। यही कारण है कि, कुछ लोग बोल रहे हैं कि क्या यह विज्ञान से परे है या मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। लड़की का असामान्य व्यवहार काफी डरा देने वाला है। काफी लोग लड़की को 14 साल का बता रहे हैं। नाबालिग की इस हालत ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।
Rajasthan Viral Video देख लोगों की बटी राय
इस वायरल वीडियो को हालहि में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों की राय बट गई है। लड़की के आसामन्य बर्ताव पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘दवा के साथ इसे दुआ की जरुरत है , रात में किसी ने देख लिया तो डर जाएगा’। दूसरा लिखता है, ‘इसकी हरकतें मानसिक रोगियों के जैसी है, लड़की को किसी दिमागी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।’ तीसरा लिखता है, ‘ये कोई भूतिया घटना नहीं है , इसे किसी अच्छे डक्टर को दिखाना चाहिए।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
