Rajasthan Viral Video: आईपीएस केके बिश्नोई ने घोड़ी चढ़ने से पहले की दूध पिलाई रस्म, रिवाज देख गुस्से में लोगों ने उगला जहर

Rajasthan Viral Video: शादी से पहले अपनी मां के साथ दूध पिलाई का रस्म करते हुए नजर आए केके विश्नोई, सोशल मीडिया पर जब यह क्लिप वायरल हुई तो लोग इसे लेकर बहस करने लगे हैं।आइए जानते हैं वायरल वीडियो ने क्यों सनसनी मचा दी है।

Rajasthan Viral Video

Photo Credit- Google Rajasthan Viral Video

Rajasthan Viral Video: फिलहाल सोशल मीडिया पर आईपीएस केके बिश्नोई की शादी काफी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश कैडर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी बरेली की एएफपी अंशिका वर्मा के साथ सात फेरे ले चुके हैं। वहीं शादी की कई झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले केके बिश्नोई की शादी से दूध पिलाई का रस्म सुर्खियां में है।वायरल वीडियो जिसे देखने के बाद यूजर्स आग बबूला हो उठे हैं। दरअसल यह रिवाज राजस्थानी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है लेकिन एक आईपीएस ऑफिसर का इस तरह से ट्रेडिशनल प्री वेडिंग करते हुए देख कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

क्या है Rajasthan Viral Video में दूध पिलाई रस्म जिसने केके विश्नोई की करवाई फजीहत

राजस्थान वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि आईपीएस केके बिश्नोई शादी में घोड़ी चढ़ने से पहले अपनी मां का स्तनपान करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं काफी एंजॉय कर रही है। इस मोमेंट ने सोशल मीडिया पर एक बहस की शुरुआत कर दी जहां कुछ लोग इसे सिर्फ संस्कृति के लिहाज से देख रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिश्नोई अपनी शादी की रस्मों के दौरान बारात निकलने से पहले दूध पिलाई रस्म निभाते हैं जहां मां द्वारा अपने बेटे को आशीर्वाद के रूप में स्तनपान कराया जाता है।

राजस्थान वायरल वीडियो को देख लोगों ने उड़ाया रस्म का मजाक

वहीं राजस्थान वायरल वीडियो पर लोगों की मिले जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है जहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आग बबूला हो उठे हैं। एक यूजर ने कहा ऐसी रस्में दिमाग खराब कर दिया है। एक यूजर ने कहा रिचुअल्स के नाम पर क्या-क्या हो रहा है। एक यूजर ने कहा अगर आईपीएस ऑफिसर ही यह सब करेगा तो हम अब किसको क्या ही दोष दे तो एक यूजर ने लिखा मैं राजस्थान का हूं लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। एक ने कहा यह क्या बवासीर है।

कथित तौर पर केके बिश्नोई का यह राजस्थान वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी वायरल हो रहे हैं और इसे लेकर यूजर्स बहस कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version