Jaipur Viral Video:’इंज्जत का ढोंग..’ डिप्टी CM से बदसलूकी करने वाली सारा इस्माइल ने बताई असली सच्चाई, जानें वायरल तंज के पीछे का दर्द

Jaipur Viral Video: सोशल मीडिया पर जयपुर की हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पत्रकारिता की स्टूडेंट ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को डिग्री लेते हुए ऐसा तंज कसा की वीडियो वायरल हो गया। अब स्टूडेंट सारा इस्माइल ने मामले पर सफाई दी है।

Jaipur Viral Video

Picture Credit: sanelysara इंस्टाग्राम

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर जिले का हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका कारण यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर तंज कसती छात्रा सारा इस्माइल का एक वीडियो है। जिसमें उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री लेते हुए डिप्टी सीएम पर तंज कसते हुए इवेंट में कहा, ‘बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया’। सारा इस्माइल की तरफ से किए गए कमेंट का  वीडियो  सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगा। इस मामले पर खुद छात्रा ने सफाई देते हुए कहा कि, वहां पर इज्जत का ढोंग किया जा रहा था।

एचडीयू यूनिवर्सिटी में डिप्टी सीएम पर तंज कसने वाली सारा इस्माइल ने दी सफाई

एचडीयू यूनिवर्सिटी में प्रेमचंद बैरवा से डिग्री लेती छात्रा सारा इस्माइल ने अपने ‘बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया।’ तंज पर सफाई दी है। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मच पर बदसलूकी करने का कारण बताया है।

देखें वीडियो

सारा इस्माइल ने कहा कि, वो किसी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने तो सिर्फ तीन साल पढ़ाई करने के बाद डिग्री लेने आए छात्रों के साथ हुए बुरे बर्ताव के लिए आवाज उठाई है।यह नाराजगी इसलिए थी क्योंकि विश्वविद्यालय ने केवल 12 गोल्ड मेडलिस्ट को मंच पर बुलाकर डिग्री और मेडल देकर कार्यक्रम को समाप्त कर दिया।
वहां, पर माता-पिता के साथ पहुंचे कई सारे बच्चों को डिग्री मंच पर नहीं जा रही थी। जिसकी वजह से सभी छात्रों और उनके माता-पिता में काफी गुस्सा था। छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। सारा इस्माइल ने कहा कि, उनका तंज डिप्टी सीएम के लिए नहीं था बल्कि कॉलेज के प्रशासन और प्रबंधन के लिए था जो कि, इज्जत का ढोंग कर रहा था।

Jaipur Viral Video पर एचडीयू यूनिवर्सिटी  ने नहीं दी आधिकारिक प्रतिक्रिया

एचडीयू यूनिवर्सिटी में डिग्री लेते हुए डिप्टी सीएम पर तंज कसती सारा इस्माइल का जयपुर वायरल वीडियो पर दिया गया रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है। सारा के द्वारा मंच पर किए गए बर्ताव का काफी सारे लोग  सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, सारा ने अन्य छात्रों की आवाज को बुलंद किया है। ये बहुत ही बहादुरी भरा कदम है।  वहीं, जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में डिप्टी सीएम पर छात्रा के तंज पर अभी तक यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस मामले ने बहुत तूल पकड़ लिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version