Viral Video: स्कूल में प्रार्थना के दौरान आंखे बंद कर लॉलीपॉप के मजे लूटता पकड़ा गया मासूम, चालाकी देख पिघले यूजर्स

Viral Video: बच्चे ने आंख बंद करके जिस तरह से स्कूल की प्रार्थना के समय में मासूमियत दिखाई वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी क्यूटनेस पर यूजर्स फिदा हो रहे हैं।

Viral Video

Photo Credit- Google Viral Video

Viral Video: कहते हैं बचपन हर गम से बेगाना होता है और ऐसे में दुनिया की कोई समझ नहीं होती है। दिल खोलकर जीने का दिन होता है क्योंकि बाद में जिम्मेदारियां के बोझ तले बचपन कहानी बन जाती है। बचपन की मासूमियत देखकर निश्चित तौर पर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां स्कूल में प्रार्थना करते समय एक बच्चा जिस अंदाज में लॉलीपॉप खा रहा है वह आपके भी मन को मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि वायरल वीडियो को देखकर लोग इमोशनल कमेंट करते हुए दिख रहे हैं।

Viral Video में बच्चे की चालाकी देख नहीं रुकेगी हंसी

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें बच्चा अपना आंख बंद करके लॉलीपॉप का लुत्फ उठा रहा है और उसे लगता है कि उसकी आंख बंद है इसका मतलब कोई उसे नहीं देख पा रहा है। वह चोरी छुपे लॉलीपॉप खाता है और इस दौरान जिस मासूमियत से आंख बंद करके वह इधर-उधर देखता हुआ नजर आता है यह नजारा किसी का भी दिल जीत लेने के लिए काफी है। चालक बच्चे को यह भी नहीं पता होता है कि वह जिस तरह से चोरी कर रहा है इससे उसकी मासूमियत नहीं छिप सकेगी।

बच्चे की मासूमियत को देख लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट

कुछ सेकेंड के इस क्लिप ने खलबली मचा दी और लोग इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो को @thetatvaindia x से 46000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा इसे लगा कि इसने आंख बंद कर लिया तो कोई उसे नहीं देख पाएगा एक ने कहा गजब का डेडीकेशन है मजा आ रहा है। एक ने कहा यह तो काफी क्यूट है। एक ने लिखा चॉकलेट ज्यादा जरूरी है। बाकी यूजर्स भी कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। निश्चित तौर पर बच्चे की मासूमियत और इस क्यूट वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

हालांकि यह वायरल वीडियो कब और कहां की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई लेकिन स्कूल की प्रार्थना में जिस तरह से बच्चे ने अपनी मासूमियत दिखाई यह चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version