Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रोफेसर ने भरी हुई क्लास में छात्रा को प्रपोज कर दिया है । इसके साथ ही लड़की को लेकर ऐसे खुलासे किए जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। प्रोफेसर के द्वारा की गई इस हरकत को देख कुछ लोग आशिकी कह रहे हैं तो कुछ बेशर्मी बता रहे हैं । टीचर की इस हरकत का परिणाम भी जल्द आ गया। उसे कॉलेज के अंदर ही जमकर पीटा गया है। अब इन दोनों ही घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
बेंगलुरु में प्रोफेसर ने सरेआम किया छात्रा को प्रपोज
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार ये घटना श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर की है। टी-बेगुर में मौजूद इस नामी संस्थान में प्रोफेसर के द्वारा ये शर्मनाक हरकत की गई है।
Bizarre in #Bengaluru!
A professor proposes to a student in the classroom of a medical college at T Begur in Nelamangala. The girl takes objection.
A few moments later: The girl & fellow students thrash the professor. @timesofindia pic.twitter.com/uYz4MyXKke
— TOI Bengaluru (@TOIBengaluru) March 26, 2026
ये घटना बुधवार की है। टीओआई ने एक्स पर मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘नीलमंगला के टी बेगुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के क्लासरूम में एक प्रोफेसर ने एक छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया। लड़की ने इसका विरोध किया। कुछ ही क्षणों बाद: लड़की और उसके साथी छात्रों ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी।’ इस घटना के वीडियो में प्रोफेसर भरी क्लास में छात्रा को आई लव यू बोल रहा है। इसके साथ ही वह कह रहा है कि, लड़की ने भी उसे प्रपोज किया है। वो लोगों को सीसीटीवी वीडियो दिखाने की भी बात रहा है। वहीं, छात्रा के द्वारा लगातार मना किया जा रहा है।
Bengaluru Viral Video देख क्या बोली पुलिस?
प्रोफेसर की इस गंदी हरकत पर छात्रा ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। बेंगलुरु वायरल वीडियो के मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि, नेलमंगला रुरल पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार इस घटना पर अभी तक छात्रा और प्रोफेसर के द्वारा किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
