---Advertisement---

Rajat Dalal Viral Video: बाइक वाले को ठोकने के बाद बेशर्मी से बोला यूटयूबर ‘रोज का काम है मेरा,’ यूजर ने की बेल्ट ट्रीटेमेंट की मांग

Rajat Dalal Viral Video: यूटयूबर रजत दलाल ने बाइक सवार को मारी टक्कर । वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 30, 2024 1:01 अपराह्न

Rajat Dalal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूटयूबर रजत दलाल के बार फिर से विवादों में आ गया है। Rajat Dalal Viral Video ने इंटरनेट यूजर्स को गुस्से में लाल कर दिया है। इसकी वजह से एक यूजर ने बेल्ट ट्रीटमेंट की मांग कर दी है।रजत दलाल इस बार एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं कि ‘गिर गया कोई बात नहीं, रोज का काम है मेरा’ । इस घटना की क्लिप को देख यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रजत दलाल ने मारी बाइक सवार को टक्कर

रजत दलाल के इस वीडियो को Chauhan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “रजत दलाल को फिर से लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए देखा गया… बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसने कहा- रोज का यही काम है मेरा… ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए, पता नहीं पिछली बार वह जेल से कैसे बाहर आया।”

https://twitter.com/Platypus_10/status/1829226432763158812

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, पॉवर लिफ्टर और जिम ट्रेनर गाड़ी चला रहा है। इस दौरान चलती हुई गाड़ी में कैमरा चालू है और वीडियो बनाई जा रही है। रजत दलाल खुद कार चला रहा है उसके साथ एक महिला बैठी हुई है। तभी अचानक से रजत दलाल की गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर लगती है। रजत दलाल के साथ बैठी लड़की बोलती है कि, “सर गिर गया वो,…सर ऐसा मत करो।’ इस पर रजत दलाल का जवाब आता है,”अच्छा वापस नहीं करूंगा… वो गिर गया कोई बात नहीं… रोज का यही काम है मेरा।” अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।

Rajat Dalal Viral Video को देख यूजर्स का फूट गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यूजर्स रजत दलाल पर कर्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर लिखता है कि,जेल में डालो। रजत दलाल जिम ट्रेनर के साथ यूट्यूबर है। वह अकसर विवादों में रहता है। रजत दलाल हरियाणा के फरीदाबाद का है। अभी कुछ महीनों पहले यूटयूबर एक लड़के की पिटाई का कारण खबरों में आया था। अब एक बार फिर से रजत दलाल खबरों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026