Roorkee Viral Video: ऑन कैमरा हैवान बना पति! ससुराल वालों की दरिंदगी से तंग आकर बीवी ने लगाई ये गुहार

Roorkee Viral Video: एक महिला जो शादी के बाद न जाने कितने सपने लेकर ससुराल पहुंचती है और जब उसका पति ही हैवान निकले तो वह क्या करें। यह वीडियो देखकर आपका भी खून खौल जाएगा जहां ससुराल वालों की कृत्य रूह कपा देने के लिए काफी है।

Roorkee Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Roorkee Viral Video

Roorkee Viral Video: शादी के बाद हर लड़की को यही सिखाया जाता है कि अब मायका नहीं बल्कि ससुराल उसका घर है। सास ससुर माता-पिता तो पति देवता है लेकिन क्या होगा अगर यह माता-पिता और देवता एक महिला पर जुल्म करने लगे। घर की बहू शादी के बाद ना जाने कितने सपने लेकर ससुराल पहुंचती है लेकिन जब उसके साथ मारपीट हो तो आखिर वह क्या करें। रुड़की से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक पति दरिंदगी की हद पार करता हुआ दिख रहा है। रुड़की वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Roorkee Viral Video में महिला के साथ हो रही दरिंदगी कर देगा व्यथित

रुड़की वायरल वीडियो की बात करें तो यहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला के साथ पति मारपीट कर रहा है और जुर्म ढाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसे जरा भी तरस नहीं आ रही है। जिस महिला के साथ उसने सात फेरे लिए थे और न जाने कितने वादे किए थे उसके साथ हैवानियत दिखा रहा है। इस सबके बीच रुड़की वायरल वीडियो में और भी लोग वहां आते हैं लेकिन कोई भी महिला को बचा नहीं पाता है। बिना सोचे समझे पति अपनी पत्नी पर हाथ उठाता है बल्कि उसे नीचे गिरा कर लात से मारते हुए दिखता है।

रुड़की वायरल वीडियो में महिला ने जुल्म के खिलाफ आवाज की बुलंद

घर के क्लेश x चैनल से इस रुड़की वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “रुड़की गंगनहर कोतवाली एक महिला ने अपने पति शेनकी उसके साथियों और सास के खिलाफ शारीरिक हमले करने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। ” रुड़की वायरल वीडियो को फिलहाल 7500 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version