Saharanpur Viral Video: एक नाबालिक बच्चा जो मदद की गुहार लगाता रहा और कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ उसकी बेल्ट से पिटाई होती रही। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कथित तौर पर सहारनपुर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा सा बच्चा जो अपने राह चल रहा था लेकिन उसे बेल्ट से पीटा जाता है। वहीं इस खौफनाक मंजर को देखने के बाद सहारनपुर पुलिस भी सख्ती में आ गई है।
राह चल रहे छोटे बच्चे के साथ Saharanpur Viral Video में हुई दरींदगी
सहारनपुर: नाबालिग बच्चे की बेल्ट से पिटाई
➡️बाइक से उतारकर बच्चे की पिटाई
➡️हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा
➡️फतेहपुर थाना क्षेत्र के गदरहैड़ी का मामला#Saharanpur #MinorAssault #FatehpurPolice @saharanpurpol @Uppolice @SaharanpurDm @adgzonemeerut @digrangemeerut pic.twitter.com/mNGrjF5FFi— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 9, 2026
सहारनपुर वाली वीडियो की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि एक नाबालिग बच्चा बाइक पर पीछे बैठ कर जा रहा होता है। तभी उसे पर हमला कर दिया जाता है। उसे जबरदस्ती बाइक से उतार दिया जाता है और फिर उसके साथ मारपीट की जाती है। बेचारा छोटा बच्चा मासूम की तरह गिड़गिड़ा रहा है कि उसने कुछ नहीं किया लेकिन हैवान रुकता नहीं है। सहारनपुर वायरल वीडियो में आगे का नजारा देखकर लोग स्तब्ध रह गए हैं।
वायरल वीडियो में युवक की हैवानियत देख एक्शन में आई पुलिस
एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नाबालिग बच्चे की बेल्ट से पिटाई होती है। इस दौरान उसे जरा भी दया नहीं आती है। कानून से बेखौफ इस शख्स ने जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया इसने हर किसी के दिमाग को हिला दिया है। वहीं सहारनपुर वायरल वीडियो पर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्शन लेने की बात की है। पुलिस ने लिखा, “प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहपुर को जांच हेतू आवश्यक कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया।”
वायरल वीडियो पर देखें क्या बोल रहे हैं लोग
वहीं सहारनपुर वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। जहां एक में कहा ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए तो एक ने कहा उनके साथ भी ऐसा ही किया जाना चाहिए। एक ने शर्मनाक बताया है। बाकी लोग भी आग बबूला नजर आ रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






