---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन के अंदर आदमी ने महिला के मुंह पर फेंका पेशाब , हरकत देख जाहिलियत पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो चलती हुई ट्रेन की खिड़की पर पेशाब कर रहा है। इसके बाद सो रही महिला के मुंह पर इसे गिरा देता है। आदमी का यही कांड अब चर्चा में बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2026 1:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   इंसान की जाहिलियत के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन भी नहीं होता है। एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक आदमी ट्रेन के अंदर पेशाब कर देता है। इसके बाद वहां पर सो रही महिला के मुंह पर उसे फेंक भी देता है।  जब महिला को इसकी जानकारी होती है तो काफी विवाद होता है। इस घटना ने लोगों को सोच में डाला हुआ है। चलती हुई  ट्रेन के अंदर आदमी के द्वारा की गई ये नीच हरकत काफी शर्मनाक है।

चलती ट्रेन के अंदर आदमी ने महिला पर पेशाब फेंका

महिला के मुंह पर पेशाब फेंकते आदमी के वायरल वीडियो को Jyotsna Yadav (Jyoti) नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा है, ‘ये क्या बेहूदगी है? ये आदमी ट्रेन की खिड़की से पेशाब कर रहा है और पास वाली सीट पर सो रही महिला पर पेशाब गिरा देता है।

देखें वीडियो

इतनी भीड़ में इस तरह कोई कैसे कर सकता है?’    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, चलती ट्रेन के अंदर खड़े होकर आदमी पहले पेशाब करता है फिर उसी की छीटें महिला के मुंह पर फेंक देता है। जब महिला को पता चलता है तो काफी विवाद होता है। आस-पास लोग  इकठ्ठा  होकर उसका विरोध करते हैं। लेकिन वो ऐसे बर्ताव करता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं होगा। आदमी के द्वारा की जा रही ये नीच हरकत वाकई में सोच में डालने वाली है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

ये मामला कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  एक्स पर 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ लोगों के पास संस्कार नाम की कोई चीज नहीं होती है’। दूसरा लिखता है, ‘ये आदमी तो जानवर से भी गया गुजरा है’। वहीं, कई सारे लोग इसे रील कह रहे हैं। क्योंकि इस पर रेलवे की तरफ से ना तो कोई प्रतिक्रिया दी गई है और ना ही यात्री पर एक्शन हुआ है। ऐसे में इस वीडियो की सत्यता की हम भी पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन ये घटना काफी शर्मसार करने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saharanpur Viral Video

जून 10, 2026

Viral Vide

जून 10, 2026

370 Biryani Controversy

जून 10, 2026

High Blood Pressure

जून 10, 2026

Tejasswi Prakash

जून 10, 2026

Health Tips

जून 9, 2026