---Advertisement---

Viral Video: टाइम्स स्क्वायर पर चमक उठी इंडियन मम्मी! अकेली मां के बलिदान के बदले बेटे ने कदमों में रख दी दुनिया, देखें इमोशनल पल

Viral Video: अकेली मां ने एक बेटे को हर सुख सुविधा देने का खास ख्याल रखा। जब बेटे ने सफलता प्राप्त की तब अपनी मां को जिस तरह से उसने इमोशनल सरप्राइज दिया वह देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 3:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक मां अपने बच्चों की खुशी के लिए हर एक चीज करने को तैयार रहती है और उसकी जिंदगी सबसे अच्छी हो सके इसके लिए खुद दुख सहती है। बच्चों के साथ मां का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको यह सोचने के लिए मजबूर कर देगा कि आजकल के समय में भी बच्चे भी अपनी मां का उतना ही ख्याल रखते हैं। दरअसल एक युवक ने अपनी मां की तस्वीर टाइम्स स्क्वायर पर लगवाई लेकिन इसके पीछे की कहानी आपको रुला देगी। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

कई रिजेक्शन के बाद मिली सफलता तो मां को बेटे ने किया शुक्रिया

वायरल वीडियो के साथ ही पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि कैसे एक सिंगल मां अपने बेटे की परवरिश की। इस दौरान उसे कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन उसकी मां उसके साथ खड़ी रही। मां के बलिदान संघर्ष का ही नतीजा निकला कि लंबे समय के बाद उसे गूगल में जॉब मिल पाया। कथित तौर पर युवक का नाम अभिजय अरोड़ा बताया जा रहा है जो अमेरिका में गूगल में काम करते हैं। वहीं जब सफलता हाथ लगी तब अपनी ही मां को कुछ ऐसा सरप्राइज दिया कि वह इमोशनल हो गई।

Viral Video को लेकर लोग कर रहे इस तरह इमोशनल कमेंट्स

वहीं वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक बेटा अपनी मां को वीडियो कॉल पर टाइम्स स्क्वायर मे लगी हुई तस्वीर को दिखाता है। इस दौरान जिस अंदाज में उसने अपनी मां की संघर्ष का शुक्रिया अदा किया वह लोगों का दिल जीत रहा है। न्यूज़ 24x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही लोग इस पर इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा इसलिए कहते हैं मां पहला प्यार होती है तो एक ने कहा शानदार। एक यूजर ने कहा हर बेटे का सपना है मां को ऐसा गिफ्ट देना तो एक ने कहा, “बेटे के लिए उसकी मां वह स्त्री होती है जो उसकी सफलता की नींव रखती है।

वायरल वीडियो पर लोग इमोशनल कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिलहाल यह चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026