---Advertisement---

Viral Video: टिकट चेकिंग के बहाने TTE ने लड़की संग की बदसलूकी, छेड़खानी के आरोप के बीच देखें इंटरनेट पर क्यों होने लगी बहस

Viral Video: ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की ने टीटी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए नजर आई। इस दौरान हंगामा करती दिखी। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर आखिर क्यों लोग बहस करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 1:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन का सफर काफी सस्ता और आसान बताया जाता है लेकिन अक्सर यहां महिला की सुरक्षा को लेकर सवाल किया जाता है। जहां आए दिन सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं इस सबके बीच एक और वीडियो फिलहाल चर्चा में है जहां लड़की चिल्ला चिल्ला कर आवाज बुलंद करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान आरोप है कि टिकट चेकिंग के बहाने टीटी ने महिला के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की है।

क्या हुआ वायरल वीडियो में हाई वोल्टेज ड्रामा

घर के क्लेश x चैनल के साथ इस वीडियो को शेयर किया गया है और उसके साथ ही कहा गया, “ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान महिला ने TTE पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसकी पिटाई कर दी। TTE ने महिला को धक्का भी दिया, जिससे वह गिर गई।”

लड़की के साथ टीटी का घमासान देख चकरा जाएगा सर

वायरल वीडियो में साफ करके देखा जा सकता है कि कैसे लड़की चिल्ला चिल्ला कर यह कहते हुए नजर आ रही है कि “कैसे हाथ लगाया। हाथ कैसे लगा लिया।” वहीं टीटी खुद को बचाने के लिए वहां से भागते हुए नजर आता है। इस तरह लड़की वार करते हुए नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग इसे कैमरे में कैद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने बचाव में लड़की को धक्का मारते हुए टीटी भागता नजर आया है। आखिर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर घमासान मच गया है।

Viral Video को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा यह गलत है टिकट नहीं है तो क्या मारपीट करोगे तो एक ने कहा इतनी दूर से कैसे कोई छेड़खानी कर सकता है यह कोई नई तकनीक आई है। वहीं एक यूजर ने कहा कि लड़की की गलती होगी तो एक ने कहा इस तरह आधे वीडियो पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एक यूजर ने कहा, “टिकट नहीं तो मॉलेस्टेशन कार्ड खेल दिया।”

वायरल वीडियो को लगभग 13000 के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026