---Advertisement---

Saharanpur Viral Video: स्कूल में बेटी की लाज बचाने पहुंचे बेबस पिता को प्रिंसिपल ने किया लहुलूहान, बेशर्मी देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Saharanpur Viral Video: यूपी के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बेटी के साथ हो रही छेड़खानी की शिकायत करने जब पिता स्कूल गया तो प्रिंसिपल ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 2, 2025 6:08 अपराह्न

Saharanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Saharanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक स्कूल के प्रिंसिपल ने बेटी को छेड़ रहे छात्र की शिकायत करने पहुंचे पिता को ही पीट दिया। जब ये घटना घटि तो परिजनों के इसकी वीडियो बना लिया जो कि, अब Social Media पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। पीड़ित छात्रा कक्षा 8 में पढ़ती है। वहीं, आरोपी छात्र कक्षा 10 में है। बेटी की लाज के लिए टीचर के पास मदद मांगने पहुंचे प्रिंसिपल ने जो किया वो लोगों को काफी हैरान कर रहा है। पीड़ित पिता के मुंह से खून भी निकल रहा है।

बेटी के साथ हो रही छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे पिता को प्रिंसिपल ने पीटा

इस घटना के Saharanpur Viral Video को Social Media पर News24 ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में स्कूल में छेड़छाड़ की शिकायत पर हंगामा प्रिंसिपल और कुछ लोगों ने छात्रा के पिता को कमरे में बंद कर पीटा। पिता और परिवार जिला अस्पताल में इलाज करा रहे, पुलिस जांच में जुटी।” वीडियो में आरोपी प्रिंसिपल पीड़ित छात्रा के पिता से बदतमीजी करते हुए दिख रहा है।पिता का आरोप है वो बच्ची के साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे थे। लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें अन्य लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पिता के मुंह से खून निकल रहा है।

Saharanpur Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

इस मामले पर प्रिंसिपल की तरफ से भी बयान आया है, जिसमें उनका कहना है कि, “29 अगस्त को कक्षा 10 के एक छात्र पर लड़की के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उस छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद छात्रा के परिजन नाराज होकर स्कूल पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।” इस वीडियो को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है और वो मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस स्कूल में घटि इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Shraddha Dubey

अक्टूबर 21, 2026