---Advertisement---

Samastipur Viral Video: ‘भतीजा DRM है’! बिना टिकट ट्रेन में चढ़े आदमी ने TTE को धमकाया, रंगबाज आदमी को टीटीई ने ऐसे रपटाया

Samastipur Viral Video: ट्रेन में बिना टिकट बैठे आदमी ने टीटीई को धमकाया है। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने आदमी को ऐसा सबक सिखाया जो कि, वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 3:01 अपराह्न

Samastipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Samastipur Viral Video: बिना रिजर्वेशन और टिकट के ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रियों को टीटीई से आपने लड़ते हुए कभी ना कभी देखा होगा, लेकिन ये वीडियो थोड़ा सा अलग और हैरान कर देने वाला है। क्योंकि इसमें एक आदमी रेलवे अधिकारी को अपने DRM भतीजे की धमकी दे रहा है। इसके बाद टीटीई इस रंगबाज आदमी को कुछ ऐसे सबक सिखाता है, जिसके बाद समस्तीपुर का ये वीडियो वायरल (Samastipur Viral Video) होने लग जाता है। इस वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

DRM भतीजे के नाम पर आदमी ने TTE को धमकाया

टिकट को लेकर टीटीई और आदमी की चल रही इस लड़ाई के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, समस्तीपुर बिहार में बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर रहे यात्री और टीटीई में विवाद। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक आदमी बिना टिकट ट्रेन में सवार हुआ है और टीटीई से आगे जाने की जिद कर रहा है। जब टीटीई उससे टिकट या फिर रिजर्वेशन के बारे में पूछता है तो वह मना कर देता है , उसके पास कुछ नहीं। ये सुनते ही टीटीई को गुस्सा आ जाता है और वह उसे कोच से बाहर जाने के लिए बोलता है। इसके बाद आदमी अपने DRM भतीजे की धमकी देता है और फोन लगाने के लिए बोलता है। टीटीई आदमी की धमकी को इग्नोर करते हुए उसे कोच से बाहर का रास्ता दिखा देता है।

Samastipur Viral Video देख यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

इस ट्रेन के वायरल वीडियो (Train Viral Video) को एक्स पर आज ही 14 दिसंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही समय में 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, बिना टिकट के यात्रा कर रहे इस आदमी को गिरफ्तार करना चाहिए। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ‘इसके भतीजे को सस्पेंड करो’। वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रयाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026