Sambhal Viral Video: गरीबी ने नहीं उठने दी बेटी की डोली, लास्ट मोमेंट लालची दूल्हे की डिमांड सुन फूट-फूटकर रोया बेबस बाप

Sambhal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेबस परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। एक दूल्हे ने शादी वाले दिन लड़की वालों के सामने ऐसी डिमांड रखी कि, बेबस गरीब बाप फूट-फूटकर रोने पर मजबूर हो गया। दहेज का लालच देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के संभव जिले की है।

Sambhal Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Sambhal Viral Video:  दहेज लेना वैसे तो कानूनी अपराध है , लेकिन फिर आए दिन शादी के लिए हाई डिमांड करते लोभियों के मामले सामने आते रहते हैं।  जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा भी आता है और उन्हें अफसोस भी होता है।  इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आयी है। यहां पर एक गरीब लड़की की डोली सिर्फ इसी लिए नहीं उठ सकी। क्योंकि दूल्हे ने  शादी के खास दिन 10 लाख और महिन्द्रा स्कॉर्पियों कार की डिमांड कर दी। बेबस गरीब पिता के पास इतनी रकम नहीं थी। जिसके कारण उसकी बेटी की शादी नहीं हो सकी।  घर में शादी की तैयारियां थी लेकिन दुल्हन और घराती इंतजार करते रह गया। लड़के वाले जब नहीं आए तो गरीब बाप का सब्र टूट गया और वो रोने लगा।  इस घटना का सोचने पर मजूबर करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

दूल्हे का लालच गरीब बाप के लिए बना आफत

ये घटना संभल के बनियाखेड़ा गांव की बताई जा रही है। बीते रविवार को शकील इमामउद्दीन की बेटी की शादी मुरादाबाद के मुख्तार अली से होनी थी। लेकिन शादी वाले दिन लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष के सामने 10 लाख और महिन्द्रा सकॉर्पियो कार की डिमांड रख दी।

देखें वीडियो

लेकिन जब लड़की पक्ष ने देने से मना कर दिया तो बारात नहीं आयी। जिसके बाद शादी के घर में मातम फैल गया। पिता अपनी बेटी से लिपकर रोने लगा।  इस घटना का  वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिसमें लड़की के परिजन फूट-फूटकर रो रहे हैं। उनकी बेबसी साफ देखी जा सकती है।

Sambhal Viral Video की पुलिस कर रही जांच

दहेज लोभियों की शिकायत पीड़ित पक्ष ने 22 अप्रैल को पुलिस से की थी। मामला दर्ज होने के बाद भी लड़के वाले थाने नहीं पहुंचे। पीड़ित परिवार ने लिखित रुप में लालची लड़के पक्ष की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 9 लोगों पर दहेज का केस दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, वो मामले की जांच कर रही है। बारात ना आने से लड़की पक्ष गहरे सदमे में पहुंच गया है। अब इसी घटना का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version