---Advertisement---

दो बिल्लियों का Viral Video देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘इसे कहते हैं भरोसा और प्यार’

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर ऐसे अजीबोगरीब चीजें वायरल होती है जिन पर लोग विश्वास भी नहीं कर पाते। शादी सीजन से लेकर जंगली जानवरों और पालतू जानवरों के भी ऐसे वीडियोस देखे जाते हैं जिन्हें देखने के बाद ऐसा लगता है कि आज ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 16, 2023 6:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर ऐसे अजीबोगरीब चीजें वायरल होती है जिन पर लोग विश्वास भी नहीं कर पाते। शादी सीजन से लेकर जंगली जानवरों और पालतू जानवरों के भी ऐसे वीडियोस देखे जाते हैं जिन्हें देखने के बाद ऐसा लगता है कि आज तो दिन बन गया। इसी बीच एक पालतू बिल्ली का कमाल कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को एक बड़ा झटका भी लगा हैं। आइए जानते हैं कि पालतू बिल्ली के इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।

दो बिल्ली का वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘अरुण गोवधा’ के ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है ‘आज ORR में यह लड़का मिला।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रोड पर बाइक चला रहा है और उसने अपने पीछे कंधे पर बैग टांगा हुआ हैं, जिस पर एक बिल्ली बैठी हुई है। चलती बाइक पर भी बिल्ली को बैग के ऊपर बैठने में कोई डर नहीं लग रहा। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि आगे की तरफ पेट्रोल की टंकी पर भी एक बिल्ली बैठी हुई है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को थोड़ा झटका लग गया। अब इसे देखकर ऐसा लगता है कि बिल्ली को बाइक पर सफर करने का शौक है। यह वायरल वीडियो बेंगलुरु की बताई जा रही है। लेकिन अभी इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है।

Also Read- बंदरों के झुंड ने छोटी बच्ची के साथ इस तरह जताया प्यार, VIRAL VIDEO देखकर यूजर्स ने लगाएं ‘जय श्रीराम’ के नारे

वीडियो देखकर सदमे में आए सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो में पालतू दो बिल्ली बिल्कुल अपना बैलेंस बना कर बैठी है। जैसे वह सफर करने की कितनी शौकीन है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स बीच जमकर कमेंट करते हुए नजर आए हैं। सभी ने बिल्ली के बैलेंस से बैठने की तारीफ की है। इस वीडियो पर एक दूसरे का कहना है कि ‘शायद यह बिल्ली शो ऑफ कर रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है ‘ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है।’वहीं अन्य यूजर्स इस बिल्ली को देखकर हंसने वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं कि कैसे दो बिल्लियां मजे से अपना सफर एंजॉय कर रही हैं।

Also Read- MARUTI SUZUKI ने अपने ग्राहकों के अरमानों पर चलाया मंहगाई का हथौड़ा, अब कार खरीदने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dipika Kakar

फ़रवरी 23, 2026

Health Tips

फ़रवरी 23, 2026

Heart Attack

फ़रवरी 23, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 23, 2026

Bulandshahr Viral Video

फ़रवरी 23, 2026

Sukhbir Singh Jaunapuria

फ़रवरी 23, 2026