---Advertisement---

Viral Video: ग्रेजुएशन सेरेमनी में छात्र ने फहराया भारतीय तिरंगा, वीडियो देख गर्व से झूम उठेंगे आप

Viral Video: विदेश में स्नातक समारोह में एक छात्र ने भारतीय ध्वज फहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 14, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Student Unfurls Indian Flag
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत के कई लोग देश से दूर विदेशों में रहकर या तो अपनी नौकरी कर रहे हैं या फिर पढ़ाई के जरिए एक नई राह तलाश रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है की इन लोगों को अपने घरों और मातृभूमि का बहुत याद सताती है।

ऐसे भी कई लोग हैं जो अपने देश की पहचान को गर्व के साथ रखते हैं और इसका उदाहरण विदेश में रह रहे एक छात्र ने पेश किया है, जो अपने दीक्षांत समारोह में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर गया और उसे वहां फहराया।

वीडियो देख गर्व से झूम उठेंगे आप

इसका एक वीडियो में सामने आया है, जिसे देख आप गर्व से झूम उठेंगे। ये वीडियो भारतीय प्रशासनिक अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट कर लोगों के साथ साझा किया है। वीडियो में एक छात्र पारंपरिक कपड़े-कुर्ता और धोती पहने हुए अपने ग्रेजुएशन गाउन के साथ मंच पर चलते हुए दिखाई दे रहा है।

वह मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हाथ जोड़कर (नमस्ते) अभिवादन करता है। जैसे ही वह अपनी डिग्री लेने पहुंचता है, वह अपनी जेब से तिरंगा निकालता है और दर्शकों के सामने आकर उसे फहरा देता है। डिग्री प्राप्त करने के बाद, छात्र गर्व से मुस्कुराते हुए मंच से उतरता है और दर्शक उसके लिए तालियां बजाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अवनीश शरण ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “उन्होंने डिग्री हासिल की और लाखों दिल जीते।” प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने के बाद से उनकी पोस्ट को 7.4 लाख से अधिक बार देखा गया और 34,000 से अधिक लाइक मिले हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां शूट किया गया है।

यूजर दे रहे अगले-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अगले-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “इस युवा को सलाम।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा न केवल उन्हें बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित करे। रोंगटे खड़े हो जाते हैं।”
एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, “एक दिन मैं भी ऐसा करूंगा। यह सचमुच शानदार है!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026