---Advertisement---

मालिक से ऐसी मोहब्बत कि कुत्ता बन गया शराबी, जानिए नशेड़ी डॉग की दिल छू लेने वाली कहानी

Coco Dog: कोको को इस इलाज के दौरान करीब 4 हफ्तों तक बेहोश रखना पड़ा था। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों कुत्ते आखिर शराब के आदी कैसे हो गए थे। रिकवरिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद कोको को घर के वातावरण में वापस भेजा जाएगा। 

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2023 4:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Coco Dog: इंग्लैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे बताया गया है कि एक कुत्ता शराब का आदी हो गया था। पशु चिकित्सकों ने न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि उसकी शराब की लत भी छुड़वा दी लेकिन इस कुत्ते का साथी इतना किस्मत वाला नहीं था और शराब की लत के कारण उसकी मौत हो गई।

मालिक को मौत के बाद कुत्ते बने शराबी

बता दें, ये कुत्ता लैब्राडोर नस्ल का है और इसका नाम है ‘कोको’, इसका साथी कुत्ता भी इसी नस्ल का था और उनका नाम केनाइन था। ये दोनों कुत्ते अपने मालिक की मौत के बाद शराब के शौकीन हो गए थे कि इनकी तबियत बिगड़ और हालत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया। इलाज के दौरान ‘कोको’ को तो शराब की लत से छुटकारा मिल गया पर उसका साथी बच नहीं पाया।

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

गहन देखभाल और उपचार से बच पाई कोको की जान

स्वास्थ्य विभाग को कोको और उसका साथी केनाइन लावारिस हालत में मिले थे और दोनों को इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर के एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट पहुंचाया गया। बचाव केंद्र में कुत्तों का शराब की लत के कारण यहां पहुंचना भी बचाव केंद्र के लिए इस तरह का पहला मामला था। अल्कोहल से पीड़ित दोनों कुत्तों बचाने के लिए चिकित्सकों की टीम ने एक महीने तक गहन उपचार किया और कोको की जान बचाई जा सकी है।

कोको की हालत अब पहले से काफी बेहतर है

चिकित्सकों का कहना है कि कोको की हालत अब पहले से काफी बेहतर है और वह अब एक सामान्य कुत्ते की तरह बर्ताव कर रहा है। शारीरिक रूप से कोको की हालत अब स्थिर है पर मानसिक रूप से स्वस्थ होने में उसे अभी थोड़ा समय और लगेगा। वह अभी गोद लेने योग्य नहीं हुआ है और जल्द ही आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 20, 2026

Maharashtra Viral Video

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Viral Video

मार्च 19, 2026

Chandrika Dixit

मार्च 19, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 18, 2026