---Advertisement---

Tamil Nadu Viral Video: आधी रात महिला के साथ दरिंदे ने की शर्मनाक हरकत! हैवानियत देख आवारा कुत्ता बना रक्षक, देखें फिर क्या हुआ

Tamil Nadu Viral Video: आधी रात को महिला के साथ बर्बरता दिखाते हुए एक शख्स नजर आता है लेकिन इस दौरान कुत्ते ने जिस तरह से उसकी जान बचाई वह देखकर आप भी सलामी ठोकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जानिए क्या है मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 2:14 अपराह्न

Tamilnadu Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Viral Video: कुत्ते को सबसे ज्यादा वफादार जीव कहा जाता है। कहते हैं कि यह अपने मालिक का साथ तब देता है जब वह मुश्किलों में होते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यहां गली के कुत्ते ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा और उसने एक महिला की जान उस वक्त बचाई जब उसे सबसे ज्यादा दुनिया में किसी की जरूरत थी। कोयंबटूर के इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। जहां एक महिला की इज्जत को नीलाम किया जा रहा था लेकिन इस दौरान कुत्ता मसीहा बनता है।

देखें कैसे महिला पर टूटा सरेआम शख्स

तमिलनाडु वायरल वीडियो की बात करें तो यह सीसीटीवी कैमरे से पता चलता है कि 3 सितंबर 2026 का यह मामला है जहां रात के 2 बजे एक महिला सड़क पर खड़ी होती है तभी एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। दरअसल जब शख्स महिला के पास आता है तो कथित तौर पर वह कुत्तों को भगाने की कोशिश भी करता है। उसे वहां से जाने की बजाय महिला को छोड़कर नहीं जाते हैं और लगातार भोंकते हुए दिखाई देते हैं।

किस तरह कुत्ते ने बचा ली महिला की इज्जत

इसके साथ ही तमिलनाडु वायरल वीडियो को लेकर यह भी कहा गया है कि जब महिला चिल्लाती है तब कुत्ते तुरंत आरोपी पर झपट्टा मारते हैं। महिला खुद को बचाने की लगातार कोशिश करते हुए नजर आती है लेकिन शख्स छोड़ने का नाम नहीं ले रहा होता है। तभी कुत्ते ने शख्स पर झपट्टा मारा फिर वह वहां से भाग खड़ा होता है। वायरल वीडियो में आगे क्या हुआ यह तो नहीं दिखाया गया है लेकिन कुत्ते उसे शख्स के पीछे भागते नजर आते हैं।

Tamil Nadu Viral Video पर लोग कर रहे किस तरह रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां लोगों का कहना है कि इंसान से ज्यादा कुत्ते वफादार और अच्छे होते हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है। एक यूजर ने कहा इंसानियत शर्मसार। brieflyscroll इंस्टाग्राम वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026