---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash का सबसे रुला देने वाला वीडियो, बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने आए बाप ने जो किया उसे देख रो पड़ा देश!

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन के हादसे का शिकार होने से पहले इसमें सवार यात्रियों से जुड़ी हुए अब खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा इमोशनल एयरपोर्ट पर अपनी बेटी खुशबू को छोड़ने गए पिता का इमोशनल स्टेटस और बेटी की विदाई का बनाया गया अंतिम वीडियो काफी वयारल हो रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 12, 2025 11:59 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अभी तक 241 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में एक व्यक्ति ही बचा है. विमान के आग के गोले में बदलने के वीडियो और उसके बाद की तबाही मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, पूरा देश इस वक्त शोक में है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन के हादसे का शिकार होने से पहले इसमें सवार यात्रियों से जुड़ी हुई अब खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा इमोशनल एयरपोर्ट पर अपनी बेटी खुशबू को छोड़ने गए पिता का इमोशनल स्टेटस और बेटी की विदाई का बनाया गया अंतिम वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Ahmedabad Plane Crash से जुड़ा वीडियो कर रहा भावुक

खुशबू को लेकर खबर सामने आ रही है कि, उसकी शादी 5 महीने पहले लंदन के डॉक्टर विपुल राजपुरोहित से हुई थी.

Watch Video

ये बेटी अपने पति से पहली बार मिलने जा रही थी. यही वजह है कि, बेटी को विदाई देते हुए पिता ने आशीर्वाद भी दिया और एयरपोर्ट में एंट्री करती खुशबू का वीडियो भी बनाया जो कि, अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Dinesh Bohra नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. इसके साथ ही एक्स पर लिखा है कि, ‘यादें रह जाती है। पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी के साथ फोटो खिंचवाया और वाट्एसेप पर स्टेट्स लगाया ‘आशीर्वाद खुशबू बेटा गोइंग टू लंदन’। एयरपोर्ट पर सामान लेकर जाते हुए का वीडियो भी बनाया।’

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पिता ने बेटी का अंतिम वीडियो किया था रिकॉर्ड

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ये वीडियो काफी भावुक करने वाला है. बेटी को एयरपोर्ट के अंदर सामान ले जाता देख पिता ने इस अंतिम लम्हें को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि, वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर 2 लाख 94 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, यूजर्स अफसोस जताते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो ने यूजर्स के कलेजे को अंदर से चीर दिया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026