---Advertisement---

Ujjain Viral Video: रेलवे पुलिसकर्मी पावर में हुआ अंधा, दिव्यांग लड़के के पैरों को मोड़कर जमकर बरसाई लातें, जानें फिर क्या हुआ?

Ujjain Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां के नागदा रेलवे स्टेशन पर एक हेड कॉन्सेटबल के द्वारा दिव्यांग को बेरहमी से पीटा गया है। इस घटना पर रेलवे ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2025 4:45 अपराह्न

Ujjain Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ujjain Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर रेलवे पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने ऑन ड्यूटी एक दिव्यांग यात्री के साथ बर्बरता की है। वो प्लेटफॉर्म पर लाते बरसाता दिखा है। इस दौरान दिव्यांग मदद की भीख मांगता रहा लेकिन पुलिसकर्मी का जरा भी दिल नहीं पिघला। अब इस घटना के वीडियो पर उच्च अधिकारियों के द्वारा एक्शन ले लिया गया है। ये घटना नागदा रेलवे स्टेशन की है।

दिव्यांग पर पुलिसकर्मी ने बरसाई लातें

दिव्यांग पर जुर्म करते इस रेलवे हेड कॉल्टेबल का नाम मान सिंह है। घटना नागदा रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 1 की है। इस उज्जैन वायरल वीडियो को एक्स पर Anurag Dwary नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “आज आयोजनों के देश में दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा …. वाकई नागदा रेलवे स्टेशन की तस्वीर है जहां पुलिस कॉन्स्टेबल बेरहमी से प्लेटफॉर्म पर सोए एक दिव्यांग को पीटता नज़र आ रहा है … कॉन्स्टेबल निलंबित हो चुका है।”

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मी दिव्यांग लड़के पर बेशर्मी और क्रूरता के साथ लातें बरसा रहा है। इस दौरान वो मदद की गुहार लगा रहा है। लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बचाया है। जब ये घटना हुई वहां से गुजर रहे किसी यात्री ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया है। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। रेलवे की तरफ से आरोपी हेड कॉन्सटेबल पर एक्शन ले लिया गया है। इस घटना का कारण सामने नहीं आ सका है।

Ujjain Viral Video पर हुआ रेलवे का एक्शन

दिव्यांग युवक को पीटते हेड कॉन्टेबल को मानसिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने इस घटना को ऑन ड्यूटी अंजाम दिया है। जीआरपी एसपी रेल श्री शुक्ला ने इसकी जानकारी दी है। आरोपी पुलिसकर्मी जीआरपी नागदा में तैनात था। इस घटना के वायरल वीडियो को RailwaySeva ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। उज्जैन से आया ये वायरल वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026