---Advertisement---

Unnao Viral Video:पुष्कर बाजपेयी से परेशान होकर जहर खाने वाली नाजिया सुल्तान मामले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टीचर ने रोते हुए बोला था ‘बर्दाश्त नहीं..’

Unnao Viral Video: सोशल मीडिया पर उन्नाव की महिला शिक्षिका नाजिया सुल्तान के द्वारा सहयोगी शिक्षा मित्र पुष्कर बाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद महिला ने जहर खा लिया था। इस मामले पर अब पुलिस ने एक्शन लिया है। ये घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 2:27 अपराह्न

Unnao Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Unnao Viral Video: सोशल मीडिया पर नाजिया सुल्तान नाम की शिक्षिका का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो सहयोगी शिक्षा मित्र पुष्कर बाजपेयी पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगा रही है। वीडियो बनाने के बाद महिला शिक्षिका ने स्कूल में ही जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना पर अब उन्नाव पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आयी है। इसके साथ ही एक्शन की जानकारी भी दी गई है।  स्कूल में सुसाइड करने की कोशिश करने वाली महिला टीचर का मामला पूरे उन्नाव जिले में सनसनी मचाए हुए है।

सहयोगी पुष्कर बाजपेयी  पर गंभीर आरोप  लगाते हुए जहर खाने वाली शिक्षिका नाजिया सुल्तान  मामले पर पुलिस का एक्शन

ये घटना सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम की बताई जा रही है। शिक्षा मित्र नाजिया सुल्तान   ने बीते दिन स्कूल के अंदर ही वीडियो बनाने के बाद जहर खा लिया था। जिसमें उन्होंने साथ काम करने वाले पुष्कर  बाजपेयी नाम के शिक्षा मित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे।

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया है। इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा,  ‘उपरोक्त प्रकरण के संदर्भ मे थाना अचलगंज पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

Unnao Viral Video  में नाजिया सुल्तान ने क्या कहा था?

40 साल की अविवाहित नाजिया सुल्तान 9 सालों से शिक्षा मित्र के पद पर स्कूल में काम कर रही हैं। लेकिन उन्होंने 14 मई की दोपहर अपने सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।  नाजिया सुल्तान के वायरल वीडियो को Rahul Saini नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

जिसमें महिला शिक्षिका का कहना है कि,  ‘शिक्षामित्र पुष्कर वाजपेई ने 8 महीने से मेरी जिंदगी दुश्वार कर रखी है..हम पुष्कर बाजपेई से थक गए है..! नाजिया ने कहा हम खुदखुशी करने जा रहे हैं…यह खुदकशी नही मर्डर है…पुष्कर वाजपेई मेरा मर्डर कर रहे हैं..!’  हालंकि महिला शिक्षिका ने ये नहीं बताया है कि, आखिर पुष्कर बाजपेयी के साथ उनका विवाद किस बात को लेकर चल रहा था। पुलिस जांच में ही इसका खुलासा हो सकेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 15, 2026

Hardoi Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Welcome To The Jungle Teaser

मई 15, 2026

Madhuri Dixit

मई 15, 2026