---Advertisement---

Vande Bharat Viral Video: शॉकिंग! जूठा खाना मिला तो यात्री ने किया ऑनलाइन बवाल, फजीहत होने पर रेलवे सेवा ने दी प्रतिक्रिया

Vande Bharat Viral Video: वंदे भारत वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां खाने की शिकायत करते हुए एक शख्स ने खुलासा किया कि जूठा खाना यात्रियों को परोसा गया है। इसके अलावा खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया गया। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2025 4:21 अपराह्न

Vande Bharat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Viral Video: भारत की महंगी ट्रेन की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में वंदे भारत का नाम टॉप पर है जिसने सफर करना लगभग हर किसी का सपना होता है। इस सबके बीच ट्रेन के खाने की दुर्दशा देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं जहां कथित तौर पर एक यात्री के द्वारा जूठा खाना परोसे जाने की बात कही गई है जिस पर रेलवे सेवा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वंदे भारत वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब खाने को लेकर बवाल देखा गया हो।

जूठा खाना दिखाकर यात्री ने बताई क्या है सच्चाई

वायरल वीडियो में अश्विनी वैष्णव और रेलवे मिनिस्ट्री इंडिया को संबोधित करते हुए शख्स कहता है कि “सीट नंबर 35 यू वाले को जूठा खाना मिला है उसने खाया नहीं था और उसे आधा खाया हुआ चावल मिला है दाल आधी खाई हुई मिली है। बाकी सब में देखो पूरा खाना है सबने वैसे ही फेका है क्योंकि खाने की क्वालिटी बहुत घटिया है। पनीर की सब्जी खाने लायक नहीं है। लच्छा पराठा जिसको बोल रहे हैं वह लच्छा पराठा नहीं है यह फुल्के के जैसा है जो कड़क है और इसे वे लच्छा पराठा बोल रहे हैं। सुखी सब्जी मांगने के बाद खाना खत्म होते समय मिली है और बहुत कम मिला है।”

शिकायत पर रेलवे सेवा ने कहीं ये बात

वहीं रेलवे सेवा ने इस पर जवाब दिया, “महोदय असुविधा के लिए खेद है। इस मामले को संज्ञान में लिया गया है और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। आपसे अनुरोध है कि कृपया पीएनआर और मोबाइल नंबर हमारे साथ साझा करें।”

पानी मांगने पर वंदे भारत में इस तरह किया जाता है बर्ताव

वंदे भारत वायरल वीडियो में कहा गया है कि पानी जब खाना खाते समय उनसे बात की तब लाकर उन्होंने दिया है। मैं नासिक से बैठा हुआ हूं अभी तक पानी लाकर नहीं दिया है। इस तरह अन्य यात्री भी बताते हैं कि उन्हें पानी नहीं दिया गया है। दोपहर के खाने के बाद पानी मांगने पर भी नहीं दी जा रही है। वंदे भारत वायरल वीडियो में शख्स है कि कृपया इस पर ध्यान दें। चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया, “वंदे भारत में खाने की गुणवत्ता बहुत खराब है बहुत ज्यादा। तरह की घटिया चीज़ परोसी जा रही है। उम्मीद है कि मंत्रालय वंदे भारत से जुड़े हुए खान की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतों का संज्ञान ले।”

@Benarasiyaa x से शेयर वीडियो को 67000 व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026