---Advertisement---

Viral Animal Video: ग़ुस्साए बैल के आगे करतब दिखाने पर इस व्यक्ति का हुआ ऐसा हाल, सींगों से उठाकर लगवाए ज़ोरदार चक्कर

Viral Animal Video: इंटरनेट पर लोग अजीबोग़रीब और ख़तरनाक हरकतें करके खूब व्यूज़ और लाइक्स बटोर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति ग़ुस्साए बैल के आगे अजीबोग़रीब करतब करता दिख रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 20, 2023 5:41 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: आजकल लोग अजीबोग़रीब और ख़तरनाक हरकतें करके खुद को पॉपुलर करने की कोशिश करते हैं। मगर वह यह नहीं जानते की ऐसी हरकतों के कारण उनकी ज़िंदगी भी ख़तरे में पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें लोग जानवरों के साथ ख़तरनाक करतब दिखाते नज़र आते हैं। ऐसा ही एक अजीबोग़रीब वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक ग़ुस्साए बैल के आगे ख़तरनाक करतब कर रहा है। 

ग़ुस्साए बैल के आगे अजीबोग़रीब करतब करके इस व्यक्ति का हुआ बुरा हाल 

इंस्टाग्राम पर Western Blow नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया यह Viral Animal Video तेज़ी से वायरल हो रहा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सफेद रंग कि गु्स्सैल बैल के आगे अपने सर के बल चलता दिख रहा है। वह ऐसा जानबूझ के कर रहा है या फिर अनजाने में यह कहना थोड़ा मुश्किल है। मगर उस व्यक्ति के ऐसी हरकत करते ही उसके सामने खड़ी बैल ग़ुस्से में आ गई। वह दौड़कर उस व्यक्ति के सामने गई और उसे अपने सींगों के बीच दबोच लिया।

इसके बाद वह उसे गिराने के लिए ज़ोर-ज़ोर से अपना सिर हिलाने लगी। वहीं वीडियो को देखकर ऐसा भी लग रहा है जैसे वह व्यक्ति बैल के सींगों के बीच बैठकर उसे क़ाबू में करने की कोशिश कर रहा है। खैर, वजह जो भी हो मगर इस वीडियो को देखकर अब लोग खुद को मज़ेदार कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। 

लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट  

इस वायरल वीडियो पर अब तक 5.2 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं लोग वीडियो में इस व्यक्ति के अजीबोग़रीब करतब देखकर हैरान हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट किया “यही कारण है कि पुरुष कम जीते हैं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “वह पहली बार झाड़ू की सवारी करते हैरी पॉटर की तरह लग रहा है।” तीसरे यूज़र ने लिखा “मैं इस पर उनके पहले प्रयास का वीडियो देखना चाहता हूं।” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026