Viral News: गाली बकने पर अमीर से लेकर गरीब को जुर्माने के साथ मिलेगी सजा, एलान सुन यूजर ने की हनी सिंह के कॉन्सर्ट की डिमांड

Viral News: मध्य प्रदेश के एक गांव में गालियों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसे देख यूजर ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट की डिमांड कर दी है।

Viral News

Picture Credit: Google

Viral News:  मध्य प्रदेश के एक गांव में बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां पर गाली देने पर अमीर से लेकर गरीबों को ना सिर्फ सजा होगी बल्कि जुर्माना भी देना होगा। गांव के सरपंच की तरफ से जैसे ही ये फैसला लिया गया  वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं।  एक ने तो रैपर हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट की डिमांड ही कर दी है। वहीं, काफी सारे लोग गांव की तरह से उठाए गए इस बेहद अहम कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  लोग चाहते हैं कि, गाली देने पर मिलने वाली सजा और जुर्माना पूरे देश में लागू होना चाहिए।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के इस गांव की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।

Viral News: मध्य प्रदेश के इस गांव ने  गालियों पर लगाया बैन

गाली देने पर सजा और जुर्माने का एलान मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में मौजूद ग्राम पंचायत बोरसर के सरपंच अंतरसिंह, उपसरपंच विनोद शिंदे सहित अभिनेता अश्विन पाटिल ने किया है। उन्होंने गांव को गालियों से मुक्त बनाने के लिए सजा के साथ जुर्माने का एलान किया है।

देखें पोस्ट

खास बात ये है कि, ये अमीर से लेकर गरीब सभी पर लागू होगा। अगर कोई गांव में गाली देता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माने के तौर पर 500 रुपए देने होंगे वहीं, सजा के तौर पर 1 घंटे तक गांव के किसी गंदे स्थान की सफाई करनी होगा। ये सजा और जुर्माना तुरंत ही आरोपी को भरना पड़ेगा। आपको बता दें, इस गांव में 6 हजार से आस-पास की आबादी है। करीब 20 किलोमीटर तक फैले इस गांव को गाली मुक्त बनाने के लिए ये अहम फैसला लिया गया है।  सोशल मीडिया पर गांव के द्वारा लिया गया ये फैसला काफी चर्चा में बना हुआ है।

गाली पर प्रतिबंध लगते ही यूजर को आयी हनी सिंह की याद

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरसर गांव में जैसे ही गालियों को बैन किया गया। वैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैल गई और यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है, ‘एक बार यहां पर हनी सिंह का कॉन्सर्ट होना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘मतलब मेरी नौकरी पक्की वो भी बिना तनख्वाह के’। तीसरा लिखता है, ‘स्वच्छ भारत मिशन की ओर एक नया कदम’। गांव के इस कार्य की जमकर तारीफ हो रही है।

Exit mobile version