---Advertisement---

Viral News: रील्स बनाने के लिए क्रेजी लड़की ने अखबार में दिया खास विज्ञापन, शर्त और क्वालिफिकेशन देख घूम जाएगा सिर

Viral News: सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के सिर घूम गए हैं। दरअसल एक लड़की अपने लिए एक पार्टनर की तलाश में है जो उसके साथ रील्स बनाने के लिए कंफर्टेबल हो। इसके अलावा भी लड़की ने अपनी कई डिमांड्स सामने रखी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2023 4:12 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: कहते हैं शादी का लड्डू जो खाए वह भी पछताए जो न खाए वह भी पछताए। शादी के लिए जहां मैट्रिमोनियल ऐप पर कई विज्ञापन आते हैं तो अखबार में भी इसके लिए खास जगह दी जाती है। वही इस बीच सोशल मीडिया पर एक अखबार में शादी के विज्ञापन का ऐड खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद सब हैरान रह गए हैं। लोगों का यही कहना है कि यह लड़की अपने लिए पति खोज रही है या फिर नौकरी का ऑफर दे रही है। जी हां दरअसल इस ऐड में रिया नाम की एक लड़की अपने पार्टनर की तलाश में है।

ये है लड़के के लिए क्वालीफिकेशन

जहां तक की विज्ञापन की बात करें तो इसमें रिया नाम की लड़की ने लिखा है, “मेरा नाम रिया है। मैं अपने लिए सूटेबल पार्टनर और दूल्हा खोज रही हूं। लड़का कमरे से घबराता ना हो और मेरे साथ रील्स बनाने की इच्छा रखता हो। साथ ही उसे पता होना चाहिए कि MOI-MOI जैसे ट्रेंडिंग म्यूजिक पर कन्टेंट कैसे बनाना है। वह जॉइंट फैमिली से नहीं होना चाहिए। कृपया मुझसे संपर्क करने से पहले अमेजॉन मिनी टीवी पर हाफ लव लाइफ अरेंज्ड देख लीजिए। इससे आप जान जाएंगे कि मुझे किस तरह के लड़के नहीं पसंद है और हां लड़के को प्रीमियर प्रो की जानकारी होनी जरूरी है ताकि वह मेरी रील्स और व्लॉग को एडिट कर सके।”

रील्स पार्टनर की तलाश में लड़की

इस विज्ञापन से इतना तो साफ है कि यह लड़की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और वह रील्स और वीडियो बनाने के लिए दूल्हे की तलाश कर रही है। रील्स बनाने की हद पार करते हुए इस लड़की ने शादी का विज्ञापन देकर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई है। यह वायरल पोस्ट किसी अखबार का बताया जा रहा है हालांकि इसे किसने छापा है। इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस पोस्ट को देखने के बाद यह विज्ञापन वाकई काफी मजेदार है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग जमकर चुटकी भी ले रहे हैं। रील्स पार्टनर की तलाश में यह लड़की खुद को वायरल कर रही है और उन्होंने जिस तरह की शर्त रखी हैं उसे देख लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026