---Advertisement---

Viral News: CA को पटाकर बुरी फंसी लड़की, ब्रेकअप के बाद थमाया GST के साथ लंबा-चौड़ा बिल

Viral News: ब्रेकअप होने पर एक सीए ने लड़की को लंबा-चौड़ा बिल थमा दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2024 4:03 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: जिंदगी में कभी ना कभी इंसान को ब्रेकअप का दर्द झेलना पड़ता है। इस दौर से गुजरते हुए लोगों के पास काफी बुरा अनुभव होता है। लेकिन क्या हो जब ब्रेकअप के दर्द के साथ लंबा-चौड़ा खर्चों का बिल मिल जाए। ये पढ़कर आप थोड़ा हैरान हो सकते हैं लेकिन यकीन मानिए ऐसा हुआ है और वो भी एक लड़की के साथ। लड़की को चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी की CA को डेट करना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा।

क्योंकि ब्रेकअप के बाद इस CA ब्यॉयफ्रेंड ने लड़की को लाखों रुपए का GST के साथ बिल भेज दिया। इस बिल में वो सभी खर्चे लिखे हिए हैं जो कि, इस लड़के ने प्यार के दौरान किए हैं। इसकी एक्सेल शीट में वो हर चीज लिखी गई है। जो लड़के ने प्यार में पड़ने के बाद लड़की के लिए की है। अब ये पूरी एक्सेल शीट इंटरनेट पर छाई है। जिसे देखकर लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाें आ रही हैं।

CA को डेट करना लड़की को पड़ा महंगा

ये खबर sehaj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। जिसमें लिखा है कि , “मेरी रूममेट ने एक बार आदित्य नाम के एक सीए को डेट किया था और उसने अपने रिश्ते के दौरान उसके द्वारा किए गए सभी खर्चों की एक एक्सेल शीट भेजी थी।सब कुछ ठीक था लेकिन वह इस बात से नफरत करती थी कि लड़का उन दोनों के बीच खर्च कैसे संभालता था। बिल तो स्प्लिट करवाता ही था, गिफ्ट भी सीओडी पे भेजता था ।इसलिए जब उनका ब्रेकअप हुआ, तो उसने अपने सभी खर्चों के साथ एक एक्सेल शीट भेजी, जिसमें 18% टैक्स के साथ उनके जन्मदिन के उपहार भी शामिल थे???.. लड़के ने आधी इंडी मिंट के भी पैसे का हिसाब लगाया रखा था।

कृपया अमेज़ॅन मिनीटीवी इन सीए के 14 को हरी झंडी के रूप में महिमामंडित करना बंद करें। कहा आपके जमनापार शो का सीए इतना गुड लुकिंग होके भी केयरिंग है और कहा ये आदित्य जो केयरिंग के नाम पे साल में बस एकबार मेरे दोस्त की आईटीआर फाइल करवाता था।”

पोस्ट देख लोग ले रहे मजे

इस पोस्ट को देखने के बाद इंटनेट यूजर्स की काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है कि, कुछ तो शर्म करो। वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है कि, भारी मिस्टक हो गई है। अब ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर 10 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Viral Video

मई 31, 2026