---Advertisement---

Viral News: भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ये टेस्टी सब्जी बनी दुनिया की सबसे खराब डिश, जानें क्यों?

Viral News: आलू और बैंगन की सब्जी के दुनिया के सबसे खराब खानों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसको जानने के बाद लोगों का दिल टूट गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 4, 2024 3:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral News: भारत में शायद ही कोई घर को जहां पर आलू और बैंगन की सब्जी ना बनती हो। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है , उतनी ही अच्छी दिखने में भी लगती है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, आलू और बैंगन की सब्जी को दुनिया की सबसे खराब सब्जियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। जैसे ही ये रिपोर्ट आयी उन लोगों का दिल टूट गया जिन्हें ये खूब पसंद हैं। आलू बैंगन भारत में काफी ज्यादा बनने वाली सब्जियों में शुमार है। लेकिन अब ये खराब खाने की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इस खबर को जानने के बाद आपका दिल टूट सकता है।

100 सबसे खराब खानों की लिस्ट में शामिल हुए आलू-बैंगन

आपको बता दें, ट्रैवल गाइड ‘टेस्ट एटलस’की तरफ से दुनिया के सबसे खराब रेटिंग वाले 100 खानों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के आलू और बैंगन की सब्जी को भी डाला गया है। इस सब्जी को 5 से सिर्फ 2.7 की रेटिंग मिली है।इस लिस्ट में सबसे खराब खाना आइसलैंड की डिश ‘हकार्ल’ को शामिल किया गया है। वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका का रेमन बर्गर है । वहीं, तीसरे नंबर पर इजराइल का येरुशलमी कुगेल नाम के खाने को सबसे खराब खाने की लिस्ट में शामिल किया गया है।

सर्वे से टूट सकता है दिल

‘टेस्ट एटलस’ के इस सर्वे में शामिल लोगों ने भारत की एक मात्रा डिश को शामिल किया और वो भी सबसे खराब खाने में। ऐसे में आलू बैंगन की सब्जी को पसंद करने वाले लोगों को ये सर्वे हजम नहीं हो रहा है। ये बात काफी चौंकाने वाली भी है। आपको बता दें, भारत के खानों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। लेकिन सबसे खराब डिश में जब से आलू बैंक की सब्जी का नाम शामिल हुआ है। तब से इसकी काफी चर्चा होने लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026