---Advertisement---

Viral News: एक बार में 3 साल तक सो सकता है ये जानवर, नींद में कुंभकरण का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Viral News: जो लोग बहुत ज्यादा सोते हैं, ऐसे इंसानों को अकसर कुंभकरण कहते हुए आपने जरुर सुना होगा। क्योंकि कुंभकरण अपनी नींद के लिए जाना जाता है। वो भले ही इस धरती पर ना हो लेकिन अपनी लंबे सोने के लिए हमेशा जाना जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है? धरती पर एक ऐसा जानवर ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 28, 2024 5:34 अपराह्न | Updated: जनवरी 29, 2024 2:46 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: जो लोग बहुत ज्यादा सोते हैं, ऐसे इंसानों को अकसर कुंभकरण कहते हुए आपने जरुर सुना होगा। क्योंकि कुंभकरण अपनी नींद के लिए जाना जाता है। वो भले ही इस धरती पर ना हो लेकिन अपनी लंबे सोने के लिए हमेशा जाना जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है?

धरती पर एक ऐसा जानवर है जो कि, एक बार में 3 साल तक सो सकता है। जी हां, ये पढ़कर आपको थोड़ी हैरानी जरुर हो रही होगी। लेकिन यकीन मानिए ये खबर और फैक्ट पूरी तरह से सच है।

दुनिया में एक ऐसा छोटू सा जानवर मौजूद है, जिसे अकसर आपने अपने घर के आस-पास देखा होगा। चीन सहित दुनिया के कई देशों में इसे बड़े ही चाव से खाया भी जाता है। इस जानवर का नाम घोंघा Snail है।

कुंभकरण से भी ज्यादा सो सकता है घोंघा

आपको जानकर हैरानी होगी कि, घोंघा snail एक ऐसा जीव है जो कि तीन साल तक सो सकता है। जो कि, कुंभकरण का भी रिकॉर्ड तोड़ता है। घोंघा हमेशा नमी वाली जगह में देखने को मिलता है। लेकिन अगर उसे नमी ना मिले तो वो लंबी नींद पर चला जाता है और सोता ही रहता है।

घोंघे की आंखें साफतौर पर नहीं दिखती हैं। इसलिए इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है कि, वो सो रहा है या फिर जाग रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, घोंघे की 80 हजार ऐसी प्रजातियां हैं जो धरती पर मौजूद हैं।

जिनमें से सबसे ज्यादा समुन्द्र में रहती हैं। इसके साथ ही कुछ जंगलों या फिर नमी वाले इलाकों में देखने को मिलते हैं। घोंघा एक साल में 5 बार प्रजनन करता है और 400 से ज्यादा अंडे देता है।

कई बार पूछा जाता है ये सवाल

अगर आपके घर में भी मीठे पानी के घोंघे हैं और वह किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं तो आपको परेशान नहीं होना है। कुछ लोगों को लगता है कि, वो मर गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है वो सो रहे होते हैं। ये अपना अधिकतर समय सोते हुए ही गुजारते हैं। सामान्य ज्ञान में अकसर ये सवाल पूछा भी जाता है कि, वो कौन सा जानवर है जो कि, 3 साल तक सो सकता है। तो आपको बता दें, ये घोंघो है। जिसे अंग्रेजी में snail कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026