---Advertisement---

Viral News: पाकिस्तान की वो रहस्यमय जगह जहां महिलाओं पर नहीं आता बूढ़ापा! 90 की उम्र में भी दिखती हैं जवान

Viral News: पाकिस्तान में एक ऐसी जगह है जहां की महिलाएं हमेशा जवानों की तरह दिखती हैं। इनकी खूबसूरती के हर जगह चर्चे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2024 5:58 अपराह्न

women
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: बढ़ती उम्र इंसान ही नहीं धरती के हर जीव के जीवन का एक ऐसा सच है। जिससे कोई नहीं बचता है। ईश्वर ने सभी के जीवन को बचपन , जवानी और बूढ़ापे जैसे तीन हिस्सों में बांटा है। जिसके आधार पर वो अपने जीवन को पूरा करता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर कभी भी महिलाएं बूढ़ी नहीं होती हैं। ये खबर आपको हैरान कर सकती है।

पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत महिलाएं

ये अनोखी और रहस्मय जगह कहीं और नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में है। ऐसा कहा जाता है कि, यहां पर महिलाएं 80 और 90 की उम्र में भी जवान दिखती हैं। इन महिलाओं पर कभी भी बुढ़ापा नहीं आता है। यहां पर महिलाएं हमेशा जवान और खूबसूरत दिखती हैं। ये बात दुनियाभर के लोगों को काफी हैरान करती है। आपको जानकार हैरानी होगी क्योंकि पाकिस्तान की इस जगह की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं मानी जाती हैं।

हुंजा समुदाय की दुनियाभर में चर्चा है

उत्तरी पाकिस्तान की काराकोरम पहाड़ियों में हुंजा समुदाय नाम के लोग रहते हैं। ये लोग 120 साल से भी ज्यादा जीते हैं। ये लोग बुरुशास्की भाषा बोलते हैं। इन लोगों को सिकंदर महान की सेना के वंशज के तौर पर देखा जाता है। इन लोगों को काफी पढ़ा-लिखा माना जाता है। इनकी संख्या दुनिया में 80 से 90 हजार के बीच में है। ये लोग खुद को मुस्लिम मानते हैं।आपको बता दें, हुंजा घाटी पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगहो में से एक कही जाती है। ये लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत कहे जाते हैं।

जवानी का राज

इनकी खूबसूरती का राज इनका ज्यादा चलना है। ये लोग सिर्फ दो बार ही खाना खाता हैं। ये लोग मांस का सेवन बहुत कम करते हैं। इनकी जीवन शैली काफी अलग है, जिसके कारण ये जल्दी बूढ़े नहीं होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, यहां की महिलाएं 80 और 90 की उम्र में भी आधी उम्र की लगती हैं। इनकी खूबसूरती और जवानी पर कई किताबें लिखीं जा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now