---Advertisement---

Viral News: मोमो की दुकान पर इतने हजार की नौकरी का बोर्ड देख यूजर्स हैरान, बोले- ‘बूम पर है इंडियन इकॉनमी’

Viral News: मोमोज की दुकान पर काम करने पर मिलेंगे इतने हजार, सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लोग अप्लाई करने के लिए रेस में लग गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2024 4:53 अपराह्न | Updated: अप्रैल 11, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: तो क्या भारतीय अर्थव्यवस्था सही ट्रैक पर है, एक वायरल पोस्ट को देखने के बाद शायद आप भी यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे। आमतौर पर लोग पढ़ाई इसीलिए करते हैं ताकि वह एक अच्छी जिंदगी जी सके और इसके लिए जरूरी है पैसे। पढ़ाई करने के बाद सभी की ख्वाहिश होती है कि उसे एक अच्छा पैकेज मिले और एक बेहतर नौकरी। लेकिन आजकल के समय में अच्छी नौकरी और वेतन एक साथ मिलना वाकई काफी मुश्किल है। इस सब के बीच एक मोमो की दुकान पर लगे वायरल विज्ञापन को देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

जानिए क्या है यह नौकरी और पैकेज

Amrita Singh ने तस्वीर को एक्स प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अरे यह क्या, मोमो की यह दुकान तो भारत के औसत कॉलेज से भी बेहतर पैकेज ऑफर कर रही है। दरअसल विज्ञापन में लिखा हुआ है कि “एक हेल्पर व कारीगर की आवश्यकता है वेतन 25000।” हालांकि इस पोस्ट पर और कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह फोटो फ़िलहाल काफ़ी चर्चा में है। हालांकि इस तस्वीर के साथ यह नहीं बताया गया है कि आखिर कौन से शहर में यह नौकरी है लेकिन पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन देख लोग कर रहे खूब कमेंट्स

इस विज्ञापन को देख एक यूजर ने लिखा, “वाह भाई इंडियन इकोनामी बूम पर है।” तो दूसरे ने लिखा, “मैं अभी तुरंत अप्लाई कर रहा हूं।” एक ने कहा यह नौकरी कहां मिलेगी तो दूसरे ने कहा इंजीनियर से बेहतर तो कारीगर बनना है। एक ने कहा हर दिन फ्री में मोमोज खाने को भी मिलेंगे तो दूसरे ने कहा इससे बेहतर जॉब तो कोई हो ही नहीं सकता। एक ने कहा हमारे यहां एक प्लंबर 50000 रुपये महीने के कमाता है तो एक यूजर ने लिखा, “कृपया इस बात की भी जानकारी दें कि यह महीने की सैलरी है या फिर साल की।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026