---Advertisement---

Viral News: बेंगलुरु में तारों के नीचे कुछ इस तरह फिल्म को एंजॉय कर रही महिला, देख नेटफ्लिक्स ने कहीं ये बात

Viral News: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपकी हर एक एक्टिविटी पर सोशल मीडिया की नजर है और इस बात को आप भी नहीं जानते हैं कि आप कब वायरल हो जाए। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु की एक महिला के साथ जो अपने शाम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2024 1:18 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 20, 2024 2:16 अपराह्न

Viral news
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपकी हर एक एक्टिविटी पर सोशल मीडिया की नजर है और इस बात को आप भी नहीं जानते हैं कि आप कब वायरल हो जाए। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु की एक महिला के साथ जो अपने शाम को हसीन बनाने के लिए बालकनी में फिल्म देखने की योजना बनाती है। लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि उनकी यह मशक्कत सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को भा जाएगी और वह Viral News बन जाएंगी।

उन्होंने तो सिर्फ अपनी एंजॉयमेंट की एक झलक दिखाई लेकिन इसे देखने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भी कमेंट करते हुए दिखा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

फिल्म को इंजॉय कर रही महिला बनी Viral News

दरअसल बेंगलुरु की श्रेयांसी शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने यह बताया कि कैसे वह शाम को अपनी बालकनी में किताबों के सहारे प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म को इंजॉय कर रही हैं। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वह नेटफ्लिक्स पर किसी फिल्म को देख रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तारों के नीचे फिल्म देखना मेरे अपने बालकनी में।”

Viral News देख नेटफ्लिक्स ने किया ख़ास कमेंट

इस तस्वीर को देखने के बाद नेटफ्लिक्स ने कमेंट में लिखा, “मैं यहां स्वदेश देखकर रो जाऊंगा।” वहीं तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स का अलग-अलग रिएक्शंस आ रहा है। कुछ लोग इसे एंजॉयमेंट करने का बेहतर प्लान बता रहे हैं तो कुछ को यह आइडिया खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल यह तस्वीर खूब चर्चा में है जिसमें श्रेयांसी का इस तरह क्वालिटी टाइम बिताने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गई है और निश्चित तौर पर घर में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह आइडिया परफेक्ट है जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026