---Advertisement---

Viral Video: 2.56 करोड़ दूल्हे को, 11 लाख जूता चुराई ! मेरठ में निकाह पर हुई नोटों की बारिश, देखने वालों को नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी निकाह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, 2.56 करोड़ दूल्हे को दिए गए। वहीं, 11 लाख जूता चुराई और मस्जिद सहित अन्य लोगों को भी लाखों रुपए दिए गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2024 12:12 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 2, 2024 12:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक शाही निकाह से जुड़ा हुआ वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे Narendra Pratap नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो मेरठ (Meerut ) का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दूल्हे (Groom) को 2.56 करोड़ रुपए देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, अन्य लोगों को 11-11 लाख रुपए दिए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इस हाई प्रोफाइल निकाह (High Profile Marriage) के वीडियो को जो भी देख रहा है उसे यकीन नहीं हो रहा है। इसी लिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।

क्या आपने देखा है निकाह में करोड़ों का लेन-देन?

इस हाई प्रोफाइल निकाह (High Profile Marriage) के वीडियो को Narendra Pratap नाम के यूजर ने एक्स अकाउंट पर 2 दिसंबर को अपलोड किया था।

Watch Video

इस वीडियो पर अब तक 5 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में मामले की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,” मेरठ में NH पर एक रिसोर्ट में शाही निकाह हुआ। इस निकाह में दूल्हे पर करोड़ों रूपये के कैश की बारिश हुई। 2.56 करोड़ दूल्हे को..11 लाख जूता चुराई..11 लाख निकाह पढ़ाई..8 लाख मस्जिद को दान सब कुछ कैश में, कई सूटकेसों में भरकर लाया गया। दूल्हा गाजियाबाद से यहां दुल्हन ब्याहने आया था।”

ये निकाह से जुड़ा वायरल हो रहा वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का है। वीडियो में आस-पास कई सारे लोग बैठे हुए हैं। एक व्यक्ति आवाज लगा रहा है कि, 2 करोड़ 56 लाख रुपए दूल्हे के लिए हैं, इसमें 75 लाख रुपए गाड़ी के भी हैं। इस तरह काजी , जुता चुराई और मस्जिद के लिए लाखों रुपए दिए जाने की आवाज सुनी जा सकती है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस शाही निकाह के वायरल वीडियो (Viral Video) को जिसने भी देखा वह चौंक गया। वीडियो पर हजारों व्यूज के साथ कई सारे लोगों के कमेंट भी हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “लेकिन ऐसा क्या है इस दूल्हे में इस पर लोग इतने पैसे लुटा रहे हैं”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “कितना पैसा है लोगों के पास”। इतना ही नहीं एक यूजर इसे काला धन बता देता है।

Disclaimer: इस निकाह में बहाए गए करोड़ों रुपयों की सत्यता की डीएनपी इंडिया हिन्दी पुष्टि नहीं करता है और ना ही ऐसे किसी रिवाज को बढ़ावा देता है। ये खबर वीडियो और एक्स पर दी गई जानकारी के आधार पर बनायी गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026