---Advertisement---

Viral Video: गलत साइड से आ रहे लड़के ने बाइक सवार को ठोका, लड़ाई का कॉन्फिडेंस देख यूजर बोला ‘स्कूटी चलाकर लड़कियों वाला दिमाग हो गया’

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का गलत साइड से आकर बाइक सवार से लड़ रहा है. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 31, 2024 4:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गलत साइड पर आकर अकसर लोग हादसों को दावत देते हैं. लेकिन क्या आपने किसी ऐसे इंसान को देखा है जो गलती भी करे और थाने की धमकी भी दे. अगर नहीं देखा है तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए. इस वीडियो में एक स्कूटी सवार पहले गलती करता है और फिर बाइक सवार से ही बहस करते हुए लड़ने लग जाता है. ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि, गलती करने वाला स्कूटी सवार ही थाने की धमकी देने लग जाता है. ये हादसे का Viral Video कब और कहां का है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन, इसका वीडियो चर्चा में है.

बीच सड़क पर हुई बाइक और स्कूटी सवार की लड़ाई

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh को नाम के X हैंडल पर अपलोड किया गया है.

Watch Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक स्कूटी वाला लड़का बहुत ही तेजी से सामने आ रहा होता है और बाइक वाले को जोर से टक्कर मार देते है. इसके बाद दोनों के बीच सही और गलत को लेकर बहस शुरु हो जाती है और दोनों के बीच लड़ाई होती है. गलत तरफ से आ रहा स्कूटी वाला थाने में जाने की बात करता है. इस दौरान कुछ लोग आ जाते हैं और मामले को शांत कराते हैं.

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

सड़क पर हो रही है इस लड़ाई के वायरल वीडियो को X पर 31 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 49000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, स्कूटी चला-चालकर लड़कों का दिमाग भी लड़कियों के जैसा हो गया है. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है गलत करने के बाद इतना आत्म विश्वास कहां से लाते हैं लोग. वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, गलती करके मान ही नहीं रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026