---Advertisement---

Viral Video: गार्ड और रिसेप्शनिस्ट की आंखों के सामने से लड़के ने पूजा की थाली से चुराए पैसे, हरकत देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का दिन-दहाड़े चोरी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग हैं। क्योंकि वो पूजा की थाली से पैसे चुरा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 20, 2025 4:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने ये बात कई बार सुनी होगी कि, चोर बहुत शातिर और माहिर होते हैं। ये किसी भी चीज को बहुत ही सफाई से चुराते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो के जरिए देख भी लीजिए। इसमें एक लड़का दुकान पर खड़ा है। वह गार्ड और रिसेप्शनिस्ट के सामने ही मंदिर की थाली से पैसे चुरा लेता है। इस दौरान उसे कोई देख ही नहीं पाता है। सोशल मीडिया पर अब लड़के की कलाकारी को देख यूजर्स वॉच मैन और वहां पर मौजूद लड़की पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दिन दहाड़े लड़के ने की हैरतअंगेज चोरी

इस हैरान करने वाले वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़के किसी शोरुम में खड़े हैं। वो रिसेप्शनिस्ट से काउंटर पर बात कर रहे हैं।

वीडियो देखें

लेकिन तभी एक लड़का वहां पर रखी मंदिर की थाली में से पैसे इतने चुपके से निकालता है कि, वहां पर मौजूद किसी भी इंसान को पता नहीं चलता है। पैसे चुराने के बाद वो अपने पर्स में उन्हें रखता है और वहां सीना चौड़ा करके ऐसे निकलता है जैसे कुछ किया ही नहीं होगा। जब युवक इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये कैद हो गई। अब यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Viral Video में दिखी हाथ की सफाई

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 20 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘वॉचमैन अंधा है क्या?’ दूसरा लिखता है, ‘रिसेप्शन पर बैठी लड़की और पीछे खड़ा गार्ड दोनों ही सतर्क नहीं हैं। आजकल लोग नौकरियाँ ज़िम्मेदारियों के साथ नहीं करते हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘गजब का हाथ साफ कर दिया पैसों पर ,बहुत टैलेंट है बंदे में ,पीछा खड़ा गार्ड भी देख ना सका।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026