---Advertisement---

Viral Video:नशे में धुत्त बाप पर बच्चे ने बरसाए थप्पड़ तो, इंटरनेट पर छिड़ी ‘मर्यादा’ और ‘अपमान’ की बहस, आप भी देखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक आदमी को पीट रहा है। इसे देखने के बाद कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि, मासूम  पिता की गंदी शराब लत से परेशान है। इसी लिए पीट रहा है। इस वीडियो को देख कुछ लोग सही कह रहे हैं तो कुछ गलत कह रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2026 3:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  नशा जिंदगी और घर दोनों को बर्बाद कर देता है। ये बात हम सभी आए दिन पढ़ते और सुनते रहते हैं। लेकिन इसी मामले से जुड़ा एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है। जिसे देखने के बाद लोग सही और गलत को लेकर बहस कर रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें नशे में धुत आदमी को उसका बेटा पीट रहा है। इतना ही नहीं वो वीडियो बनवाकर उसे वाट्सऐप ग्रुप में भी डालने को कह रहा है। युवक के द्वारा इस पिटाई को कुछ गलत कह रहे हैं तो, कुछ सही कह रहे हैं।

नशेड़ी पिता पर बेटे ने की थप्पड़ों की बारिश

नशेड़ी पिता को पीटते युवक के वायरल वीडियो को DRX Naresh prajapat नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘माना की पिता ने दारु पी रखी है बेशक बाप दारू की लत से मजबूर है पर बेटे को इतना बड़ा भी तो इसी बाप ने किया है। जो आज उसी पर हाथ उठा रहा है।

देखें वीडियो

ऐसा बेटा होने से अच्छा तो ना ही हो जवाब में बात जाता तो थप्पड़ का जवाब भी दे सकता था पर, उसकी गलती है कि उसने शराब पी रखी है ।अब क्या करें बाप तो बाप ही होता है बताओ दोस्तों क्या इस लड़के ने सही किया है?’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लड़का पिता को शराब पीने पर पीट रहा है। इसके साथ ही उसकी वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप में भी डालने को बोल रहा है। आस-पास काफी लोग हैं, कोई भी उसे रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन, इसे एक्स पर 16 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 33 हजार से ज्यादा वीडियो आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की लड़के के द्वारा उठाए गए पिता पर हाथ को लेकर राय बंट गई हैं। कोई इसे सही कह रहा है तो कोई इसे गलत कह रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘गलत को सही नहीं ठहराया जा सकता-चाहे पिता हो या बेटा, हाथ उठाना किसी भी हालत में ठीक नहीं है। सम्मान और संयम दोनों तरफ से होना चाहिए, तभी रिश्ते बचते हैं।’  दूसरा लिखता है, ‘रोज रोज पीकर आना, झगड़ा करना, मारना, गाली देना, घर में पैसे नहीं होते है और ये पी कर ड्रामा करेगा, समाज में बेइज्जती करेगा, लोग हंसी उड़ाएंगे कब तब सहेगा भाई ओ बच्चा। तुम सब अपनी सलाह दे रहे हो लेकिन उस बच्चे के जगह पर तुम रहते तो शायद तुम भी यही करते।’ तीसरा लिखता है, ‘बच्चा कह रहा है ये वीडियो ग्रुप में डाल दे, उसके चेहरे की उत्सुकता ही ये बताती है की जिस भी व्हाट्सएप ग्रुप में ये वीडियो पहुची होगी उसमे इस बच्चे को केवल अपने आप को डोमिनेंट दिखाना था।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026