---Advertisement---

Viral Video: भालू की टांग को नोचते हुए कई मीटर लंबे पेड़ पर चढ़ा कुत्ता, फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख टूट जाएगा डॉग लवर्स का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हिम्मती कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता भालू पर हमला करने के लिए पड़ पर चढ़ जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 23, 2024 3:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी हैरतअंगेज घटनाएं कैद हो जाती है, जिन पर खुली आंखों से यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज का वायरल वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक हिम्मती कुत्ते (Dog) को दिखाया गया जो कि, भालू पर हमला करके उसकी टांक को दांत से पकड़ लेता है और जान बचाकर भाग रहे भालू (Bear)की टांग पर लटकते हुए कई मीटर लंबे पेड़ पर चढ़ जाता है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है जो कि, लोगों को निराश कर देता है।

जब कुत्ते ने की भालू की हालत खराब

कुत्ते के हमले के इस वीडियो (Dog Attack Video) को realsteelhunting नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक काले रंग का कुत्ता बड़े से भालू की टांग को अपने दांतों में जकड़े हुए है। इस दौरान तेजी से जान बचाकर पेड़ के ऊपर चढ़ रहे भालू के साथ-साथ वह पेड़ के ऊपर चढ़ रहा है। कुत्ते की इस हिम्मत के आगे भालू डर चुका है और समझ चुका है कि, वह इस कुत्ते से नहीं लड़ सकता है। शायद यही कारण है कि, वह पूरी ताकत से पेड़ पर चढ़ रहा है। लेकिन इस दौरान कुत्ता भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। तभी कुत्ते के मुंह से भालू की टांग छूट जाती है और वह तेजी से ऊंचाई से गिरता हुआ नीचे आता है। इस दौरान भालू तो अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है लेकिन, कुत्ते के साथ बुरा हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

कुत्ते और भालू का ये हैरतअंगेज वीडियो कब और कहां की है, फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर 9 लाख 78 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “पुरानी कहावत झूठी हो गई की भालू पेड़ पर उल्टा चढ़ता है ये तो सीधा चढ़ रहा है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “कुत्ते की वफादारी का कोई जवाब नहीं है “। वहीं, काफी सारे लोगों को कुत्ते के साथ हुए इस हादसे का अफसोस भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026