---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को खाने आ रहे मगरमच्छ की उसी के घर में हाथिनी ने दिखाई औकात, अक्ल देख यूजर बोला ‘मास्टर पीस’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हथिनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने बच्चे का बचाव मगरमच्छ से कर रही है। हथिनी की पावर को देखकर खूंखार शिकारी को अपना ही घर छोड़कर भागना पड़ता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2025 2:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है तो वहीं, मगरमच्छ पानी का किंग होता है। यही वजह है इसके इलाके में घुसकर इंसान हो या फिर कोई अन्य जीव लड़ने की हिम्मत नहीं करता है। लेकिन ये हथिनी मां इतनी हिम्मत वाली है कि, मगरमच्छ के घर में घुसकर चुनौती दे रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मगरमच्छ जैसे ही हथिनी के बच्चे पर हमला करने आता है वैसे ही मां दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वो खूंखार शिकारी की वो हालत करती है, जिसकी वजह से यूजर्स हथिनी की तारीफ करने को मजबूर हो जाते हैं।

हथिनी ने मगरमच्छ से की जंग

हथिनी और मगरमच्छ की लड़ाई के इस Viral Video को Wildlife Uncensored ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक हथिनी अपने बच्चे के साथ पानी के अंदर घुस रही है। लेकिन तभी मगरमच्छ बच्चे पर हमला कर देता है। इस हमले को देख हथिनी को इतना भयंकर गुस्सा आता है कि, वो उस पर टूट पड़ती है। हथिनी उसे कुचल-कुचल कर पानी से भागकर जान बचाने पर मजबूर कर देती है।

Viral Video देख हथिनी के फैन हुए यूजर्स

हथिनी का ये एक्शन लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया है कि, वो इसे मास्टर पीस बताने लगे हैं। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 46000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, हथिनी रक्षा करने में मास्टर पीस है। दूसरा लिखता है, मगरमच्छ के घर में घुसकर सिर्फ हाथी मार सकता है। इसक साथ ही तमाम सारे लोगों को हथिनी की हिम्मत बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026