---Advertisement---

Viral Video: शादी और हल्दी की रस्मों के बीच ब्यॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिलने पहुंची लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा देख भावुक हुआ पूरा इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से पहले आखिरी बार ब्यॉयफ्रेंड से मिलती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2026 4:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार में अकसर लोगों का दिल टूट जाता है.  इस दर्द को हर कोई समझता है. यही कारण है कि, जब प्यार और जुदाई का  वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स की आंखें नम हो गई.  आपको बता दें,सोशल मीडिया पर इन दिनों  एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपनी शादी और हल्दी की रस्मों के बीच अपने बॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिलने पहुंचती है. दोनों को एक-दूसरे के सामने इस तरह बेबस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं. लोगों से युवक की हालत नहीं देखी जा रही है. क्योंकि वो कह रहा है कि, मैनें तुम्हारे लिए सब कुछ किया है. फिर भी तुम मुझे छोड़कर जा रही हो. ये पल काफी इमोशनल है.

क्या हुआ जब शादी की रस्मों के बीच ब्यॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिली गर्लफ्रेंड?

गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड का ये वायरल वीडियो एक्स पर Pihu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.वायरल वीडियो के अनुसार, लड़की के घर में शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी थी. इसी बीच लड़की अपनी शादी से ठीक पहले अपने बॉयफ्रेंड से आखिरी बार मुलाकात करने के लिए पहुंची.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो माहौल बेहद गमगीन हो जाता है. लड़की को किसी और की दुल्हन बनते देख उसका बॉयफ्रेंड खुद को संभाल नहीं पाता और बुरी तरह रोने लगता है. वो कह रहा है कि, मैंने इसके  लिए सबकुछ किया और ये अब मुझे धोखा देकर किसी और से शादी कर रही है. इस दौरान लड़के को धोखे से बड़ा सदमा लगा है. लड़की के बदन पर लगी हल्दी उसे रुला रही है. अपनी प्रेमिका को किसी और का वो होता हुआ नहीं देख पा रहा है.

Viral Video देख भावुक हुए लोग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर 4 जून को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘किसी भी लड़के के लिए मुश्किल पल’ . दूसरा लिखता है, ‘प्यार में ऐसा ही होता है पहले दिलासा देते हैं फिर मुकर जाते हैं’. वहीं, तमाम सारे लोगों को युवक की हालत पर तरस आ रहा है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026