---Advertisement---

Viral Video: मोबाइल के नशे में मजनू बने लड़के के साथ हुआ खौफनाक हादसा, अंजाम देख रोंगटे हो रहे खड़े

Viral Video:  सोशल मीडिया पर मोबाइल की लत के कारण खौफनाक हादसे का शिकार हुए लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसे देखने वालों की रुह कांप रही है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2026 4:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मोबाइल की लत लोगों में इस कदर बढ़ चुकी है कि, वो ना तो अपनी जान की परवाह करते हैं और ना ही किसी दूसरे की चिंता करते हैं। यही कारण है कि, फोन चलाते हुए  हादसों के शिकार हुए लोगों के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद इस तरह की लापरवाही और घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक फोन में इतना ज्यादा खोया हुआ है कि, वो तीसरी मंजिल से गिर जाता है। ये घटना इतनी डरावनी है कि, इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

मोबाइल चलाते हुए युवक हुआ हादसे का शिकार

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘लड़का मोबाइल चलाते हुए दरवाजा गलती से दूसरा खोल देता जिसके वजह से तीसरा फ्लोर से गिर जाता है मोबाइल में खो जाने के बाद ऐसी दर्दनाक घटना सुनने को मिलती इसलिए ऐसी लापरवाही करने से बचे।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक कुछ सामान बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस दौरान वो लगातार फोन को चला रहा है।  इसी करण वो गलती से गलत गेट खोल देता है। जिसकी वजह से तीसरे फ्लोर से नीचे गिरता है। क्योंकि ये वीडियो बहुत छोटा है, इसीलिए ये कहना मुश्किलहै  कि, अंजाम क्या हुआ होगा?   लेकिन ये घटना दिल दहला देने वाली है। जरा सी लापरवाही युवक की जान पर बन आयी।

Viral Video  विचलित कर रहा

हादसे के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 20 मई 2026 को अपलोड किया गया है। इस घटना के वीडियो पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं । एक यूजर लिखता है, इस वीडियो को देख मन को सुकून मिलता है, लोगों को तुरंत सजा मिल रही है’। दूसरा लिखता है, ‘मोबाइल फोन के इस्तेमाल से ऐसे कई हादसे हो रहे हैं, लोगों को पता होना चाहिए फोन को एक जगह बैठकर या फिर खड़े होकर चलाया जाता है’।  इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

जुलाई 12, 2026

Jasmine Sandlas

जुलाई 12, 2026

Bengaluru Viral Video

जुलाई 12, 2026

Sunita Ahuja

जुलाई 12, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026