---Advertisement---

Viral Video:खिड़की से लटककर रिकॉर्ड की पड़ोसी की लड़ाई, अमीरजादे की जाहिलियत देख थू-थू कर रहे लोग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बहु मंजिला फ्लैट की खिड़की से लटकर पड़ोसी के घर की वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है।  ऊंची बिल्डिंग के ऊपर  लटकर अजीब हरकत करते इस आदमी के वीडियो को देख लोग दंग हैं। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2026 3:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कुछ लोगों को दूसरों की जिदंगियों और घरों में झांकने का इतना शौक होता है कि, वो किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक ऐसा ही बेहद शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें एक आदमी बहु मंजिला इमारत से लटकर पड़ोसी के घर में हो रही लड़ाई को रिकॉर्ड कर रहा है।  बलकनी में जिस तरह से आदमी लटका हुआ है। अगर जरा सी लापरवाही होती तो उसकी जान जा सकती थी। लेकिन गनीमत रही ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन  दूसरे के घर को वायरल करने के चक्कर में आदमी खुद ही तमाशा बनकर वायरल हो गया है।

पड़ोसी के घर की लड़ाई रिकॉर्ड करने के लिए आदमी ने लगाई जान की बाजी

पड़ोसी के घर में तांक-झांक करते हुए वीडियो बनाते आदमी के वायरल वीडियो को Saral Vyangya नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट क्या गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,  ‘खुद की बीवी तो संभल नहीं रही इससे, दूसरे के घर में चुपके से वी डियो रिकॉर्ड कर रहा है, अपनी जान की परवाह किए बिना पड़ोसी के प्राइवेसी का हनन कर रहा है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बड़ी बिल्डिंग के ऊंचे फ्लैट की बालकनी पर लटके आदमी को सामने वाले किसी फ्लैट से रिकॉर्ड किया गया है।  दूसरे के घर मेंजान की बाजी लगाकर सेंध लगाते इस आदमी के वीडियो को देख लोगों को गुस्सा, हैरानी और हंसी भी आ रही है।

Viral Video देख यूजर्स बोले प्राइवेसी का हनन

बूढ़े आदमी की नीच हरकत का ये वायरल वीडिय़ो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 30 मई 2026 को रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो पर 6000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग उसकी तुलना जासूस से कर रहे हैं तो कुछ इस प्राइवेसी का हनन कह रहे हैं। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है कि, आखिर लोगों को दूसरों के घरों और जिंदगियों में झांकने की कितनी चुल है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026