---Advertisement---

Viral Video: ‘आदमी खाकर मर जाएगा..’ Vande Bharat Train के गंदे खाने को देख चकाराया यात्री का सिर, वीडियो बनाकर खोली पोल-पट्टी, IRCTC ने दिया जवाब

Viral Video: सोशल मीडिया पर Vande Bharat Train का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आदमी खराब खाने की पोल पट्टी खोलते हुए दिख रहा है। इस वीडियो पर रेलवे का बयान भी आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2025 1:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर Vande Bharat Train में यात्रा कर रहे एक यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है, वो खराब नाश्ते का वीडियो जारी करके बता रहा है कि, इस खाने को खाकर आदमी मर जाएगा। आपको बता दें, भारतीय रेलवे की हाई-स्पीड ट्रेन और अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को जाना जाता है। सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इसका किराया भी ज्यादा होता है। इसलिए जब यात्री ने वंदे भारत ट्रेन में खराब नाश्ते की क्वालिटी देखी तो उसका गुस्से से खून खौल उठा और वीडियो जारी करके इसकी सारी सच्चाई खोल दी।

Vande Bharat Train का खाना देख यात्री को आया भयंकर गुस्सा

इस Vande Bharat Train Viral Video को सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर Madan Mohan Soni नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘भारत मे सुपर फास्ट ट्रेनों में शुमार वंदे भारत (20176) आगरा से बनारस जाने वाली ट्रेन में कम गुणवत्ता वाला खाना परोसा गया है, यात्री ने जब शिकायत की तो विक्रम नाम के कर्मचारी द्वारा उन्हें हड़काया भी गया है। आरोप है RPF पुलिस ने भी अभद्रता की है।’ वीडियो में एक आदमी वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहा है और खराब नाश्ते की पोल खोल रहा है। फ्रेंच फ्राइज में जिस तरह से चिपचिपाहट निकल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि, शायद ये खराब हैं। इस वीडियो बनाते हुए आदमी बोल रहा है कि, अगर इसे किसी ने खा लिया तो वो मर जाएगा। वहीं, रेलवे को भी वो टैग करने के लिए बोल रहा है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही घंटों में 93000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देख रेलवे की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है कि, ‘महोदय, कृपया इसकी जांच के लिए यात्रा विवरण और मोबाइल नंबर हमारे साथ साझा करें। वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ट्रेन में सबसे घटिया खाना मिलता है’। दूसरा लिखता है, ‘ज्यादा नहीं बस महज 1 या 2 महीने ऐसा करना है रेल मे रेलवे का खाना ऑर्डर ही न करें ठेकेदार भी घुटनों पर आ जाएगा और रेलवे भी उसके बाद बढ़िया खाना सप्लाई करेंगे ये लोग’ । तीसरा लिखता है, ‘कोई विदेशी यात्री खायेगा तो और भारत का नाम रोशन होगा हर जगह लूट’!

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026