---Advertisement---

Viral Video: मोबाइल बना काल, देखें कैसे उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, वीडियो देख फट रहा कलेजा?

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर युवक की जेब में रखा फोन फट गया। जिसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने परिजनों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 21, 2026 2:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मोबाइल फटने की घटनाएं  अकसर सामने आती रहती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से जो मामला सामने आया है , वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, यहां पर एक युवक की जेब में रखा फोन अचानक से फट गया और फिर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  मृतक की पहचान रहमतपुर गांव के 40 साल के विकास अंतल के रुप में हुई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video:  मोबाइल की बैटरी फटने से युवक की दर्दनाक मौत

ये घटना सोमवार की बताई जा रही है।विकास अपनी मां को मामा के घर छोड़कर मुजफ्फरनगर के वहलना चौक से गुजर रहे थे। तभी उनकी जेब में रखे मोबाइल की बैटरी फट गई। इस दौरान विकास के सीने में चोट लगी। वो जमीन पर जब गिरे तो सिर पर भी चोट लग गई। इसका बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया वहां उनकी मौत हो गई।

देखें वीडियो

इस घटना से जुड़े वायरल वीडियो को एक्स पर Raju Sharma journalist नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ये मुजफ्फरनगर का विकास है। विकास की जेब में रखा मोबाइल फटने से मौत हो गई। विकास बाइक से मां को मामा के यहा छोड़कर घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। विकास के 2 मासूम बच्चे है. विकास ने कुछ माह पहले ही नया मोबाइल खरीदा था और फट गया।

विकास की मौत की जब खबर परिजनों को लगी तो वो बुरी तरह से टूट गए। परिजनों का अब रोते बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  विकास अंतरल की मौत से परिवार में बूढ़े माता-पिता के साथ उनकी पत्नी 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा रह गया है। विकास खाईखेड़ी शुगर मिल में टोकनमैन का काम करते थे। बेहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

फोन की बैटरी फटने के कारण और संकेत

मोबाइल की बैटरी फटना बेहद सामान्य होता  जा रहा है। इसका प्रमुख कारण नकली चार्जर का इस्तेमाल, लिथियम-आयन बैटरी में इंटरनल शॉर्ट सर्किट, बैटरी का ज्यादा गर्म होना,  नकली चार्जर का यूज, फोन को अधिक देत तक चार्जिग पर लगाकर रखना,  फोन का अधिक यूज या फिर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो सकता है। मोबाइल की बैटरी फटने से पहले कुछ संकेत देती है। इस दौरान फोन अधिक गर्म हो जाता है। फोन से अजीब गंध आती है। कुछ मामलों में अजीब सी आवाज भी आती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026