---Advertisement---

Viral Video: सोसाइटी से छिपकर मुस्लिम परिवार ने रोड पर मनाई दिवाली, बच्चों की खुशी और मासूमियत दिल जीत रही

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फैमिली सोसाइटी से निकलकर सड़क पर पटाखे फोड़ रही है और इस पल को एंजोए कर रही है। इस वायरल वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2025 12:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिवाली का त्योहार भले ही गुजर गया हो लेकिन इससे जुड़े हुए वीडियोज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ऐसा ही दिल को छू लेना वाला वायरल वीडियो एक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक मुस्लिम फैमिली सोसाइटी से निकलकर सड़क पर दिवाली का जश्न मना रही है। परिवार अपने बच्चों के साथ इस पल को खुलकर जी रहा है।

मुस्लिम परिवार ने मनाई खास दिवाली

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

लेकिन इसे THE SKIN DOCTOR नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, फ्लाई ओवर पर एक मुस्लिम परिवार दिवाली के पटाखे फोड़ रहा है और बहुत खुश हो रहा है। इस दौरान बच्चों की खुशी को देख यूजर्स भावुक हो गए हैं। मुस्लिम परिवार को दिवाली मनाता देख यूजर्स काफी सुकून का अनुभव कर रहे हैं।

Viral Video यूजर्स का छू रहा दिल

मुस्लिम परिवार के द्वारा दिवाली मनाने का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 21 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर 3 लाख 6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ये वीडियो अद्भुत है। इस परिवार से हमें सीखना चाहिए। दूसरा लिखता है, ऐसे माता-पिता सभी को मिलने चाहिए। तीसरा लिखता है, इस वीडियो ने तो दिल जीत लिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026