---Advertisement---

Viral Video: मुंह खोलकर फड़फड़ाता रह गया जहरीला सांप, कुक्कू चिड़िया ने एक झटके में जिंदा निगला, देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुक्कू चिड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो जिंदा ही सांप को निकल रहा है। ये वीडियो काफी चकित करने वाला है। क्योंकि ये चिड़िया ंचील से भी तेज लग रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 27, 2025 1:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने चील या फिर बाज को तो सांप को जिंदा खाते हुए देखा होगा। लेकिन अब कोयल की तरह दिखने वाली कुक्कू चिड़िया को भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक चिड़िया का वीडियो वायरल हो रहा है। वो जहरीले सांप को जिंदा निगल रही है। इस दौरान सांप खुद को बचाने की तमाम सारी कोशिश कर रहा है। लेकिन वो इस छोटी सी चिड़िया के सामने बेबस हो चुका है। इस वायरल वीडियो पर जब यूजर्स की नजर पड़ी तो वो दंग रह गए।

जिंदा सांप को हैरतअंगेज तरीके से निगल गई चिड़िया

कुक्कू चिड़िया और सांप का ये हैरतअंगेज वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर abonashmu नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक चिड़िया के मुंह में काफी बड़ा सांप है। इस दौरान वो उसे जिंदा ही निगल रही है। जहरीला सांप खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रहा है लेकिन वो चिड़िया की नुकीली चोंच और ताकत के सामने बेबस हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मुंह खोलते हुए सांप को किस तरह ये चिड़िया निगल रही है। इस दौरान वो कुछ कर भी नहीं कर पा रहा है।

Viral Video देख सोचने पर मजूबर हुए यूजर्स

ये हैरअंगेज वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, पेट के अंदर ये चिड़िया इसे कैसे मारेगी? दूसरा लिखता है, दश्मनों के सिर का यही अंजाम होना चाहिए। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी चकित हैं। वह जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026