---Advertisement---

Viral Video: गरीब बूढ़ी महिला ने कुत्ते के लिए रखी रोटी खाई तो मिली खौफनाक सजा, देखें इंसान का सबसे शर्मनाक रुप?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भूख लगने पर वो कुत्ते के लिए रखी रोटी को खा जाती है।  इसके बाद उसे आदमी खौफनाक सजा देता है। ये इंसानियत तो शर्मसार  करने वाली घटना है।   

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2026 4:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत को शर्मसार करने वाले वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन यकीन मानिए ये मामला इंसान के सबसे घटिया रुप से जुड़ा हुआ है।  दरअसल, एक बूढ़ी गरीब महिला को जब भूख लगी तो उसने कुत्ते के लिए रखी रोटी खा ली । इसके बाद वहां पर मौजूद आदमी ने उसे खौफनाक सजा दी। अब  इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।यह वीडियो हमारे समाज की उस घिनौनी हकीकत को दिखाता है, जहां एक गरीब की भूख की कीमत उसकी गरिमा और जान से बढ़कर आंकी जाती है। बूढ़ी महिला की गिड़गिड़ाता हुआ चेहरा  कलेजे को चीर रहा है। महिला की बेबसी यूजर्स को भावुक कर रही है।

भूखी बूढ़ी महिला ने खाई कुत्ते की रोटी तो मिली खौफनाक सजा

बूढ़ी महिला के वायरल वीडियो एक्स पर KUNDAN PATEL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘कुत्तों के लिए रखी गई रोटियां एक बुजुर्ग महिला ने उठा कर खा ली….और जैसे उसने कोई बड़ा अपराध कर दिया हो ।

देखें वीडियो

भूख से मजबूर उस गरीब महिला ने बस इतनी गलती की रोटियां को उठाकर उसने अपनी भूख को शांत कर लिया लेकिन रोटी रखने वाले का उसके साथ किया गया व्यवहार भी देखिए।  क्या दो रोटियां के लिए किसी मजबूर इंसान को इतना परेशान करना ठीक है क्या इंसानियत जैसी कोई चीज नहीं होती इस दुनिया में रोटियां जानवरों के लिए रखी गई थी लेकिन सामने एक इंसान की भूख भी तो थी गलती हुई तो समझाया भी जा सकता था। लेकिन किसी गरीब मजबूर ऐसा है का फायदा उठाना और उसको परेशान करना कहां तक इंसानियत है रोटी से बड़ी होती है इंसान की इज्जत। ‘  वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़ी महिला रहम की भीख मांग रही है , लेकिन आदमी क्रूरता दिखाते हुए उसके साथ बदतमीजी कर रहा है और अपशब्द बोल रहा है। भूखी गरीब महिला के साथ किया जा रहा ये बर्ताव सोच में डाल देने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  23 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.99 लाख से ज्यादा व्यूज आ चिके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘इंसान की इज़्ज़त और भूख दोनों रोटी से बड़ी हैं दो रोटियों के लिए किसी मजबूर को नीचा दिखाना इंसानियत का सबसे छोटा चेहरा है।’ हर कोई इस घिनौने कृत्य की कड़ी निंदा कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जानवर भी भूख लगने पर एक-दूसरे की मदद करते हैं, लेकिन इंसान कहलाने वाले इस शख्स ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। ये वीडियो मन को विचलित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026