---Advertisement---

Viral Video: गरीबी में चूर बेटा मां को साइकिल पर बांधकर ले जाता आया नजर, केयर -प्यार देख छलके यूजर्स के आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां और बेटे का  भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेटा मां की केयर करते हुए दिख रहा है। वो साइकिल पर बांधकर लेकर जा रहा है। वीडियो देख यूजर्स भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 5:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हर माता-पिता को बच्चों से बहुत उम्मीद होती है। लेकिन बहुत कम बच्चे इसे पूरा कर पाते हैं। आज कल माता-पिता को पीटते और गलत व्यवहार करने वाले बच्चों के आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर मन खराब होता है। लेकिन यकीन मानिए ये वीडियो आपका दिल छू लेगा। क्योंकि इसमें एक बेटा गरीबी में चूर है लेकिन अपनी बूढ़ी मां को जिस तरह से साइकिल पर लेकर जा रहा है वो यूजर्स का दिल छू रहा है।  यही वजह है कि, वो कह रहे हैं कि, ऐसे बच्चे बहुत ही कम लोगों को नसीब होते हैं।

बूढ़ी मां की केयर करता दिखा गरीब बेटा

दिल को छू लेना वाला वीडियो b.r__creation नाम के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का गरीबी से त्रस्त है। उसके पास एक पुरानी टूटी-फूटी सा इकिल है।

वो अपनी कमजोर मां को बहुत ही आराम से साइकिल पर बैठाता है। इसके साथ ही कपड़े से खुद के साथ बांधता है। वो अपनी बूढ़ी मां को जिस तरह से लेकर जा रहा है वो लोगों का दिल छू रहा है। बेटे की मां के प्रति केयर साफ देखी जा सकती है। मां और बेटे की  बदहाली  साफ देखी जा सकती है। लेकिन जो इन दोनों के बीच प्यार और केयर है वो  बड़े से बड़े रईसो को नहीं मिल पाती है। बेटे का मां के प्रति व्यवहार लोगों के सीधे दिल को छू रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे अभी हालहि में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 7500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है,  ‘सच में ऐसे बेटा किस्मत से ही मिलता है’। दूसरा लिखता है, ‘ईश्वर ऐसा बेटा सबको दे’। तीसरा लिखता है, ‘ये अमीरों के ढसोकले हैं वो अपने माता-पिता को साथ लेकर नहीं चलते हैं, लेकिन गरीब का तो हर कोई अपना ही है’।  इस वीडियो को देख यूजर्स लड़क को सलाम ठोक रहे हैं। ये वीडियो भावुक कर रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026