DNP India Hindi

Viral Video: वीडियो के चक्कर में रशियन के साथ हुआ ऐसा कांड, देख लोगों को हो रहा महा अफसोस

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: tellychakkar इंस्टाग्राम

Viral Video: कभी-कभी शौक पूरा करने के चक्कर जान चली जाती है। इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वीडियो बनाने के लिए लोग ना तो अपनी जिंदगी की परवाह करते हैं और ना ही दूसरों के बारे में सोचते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स, कमेंट और शेयर के चक्कर में वो बड़े से बड़े रिस्क ले लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो एक रशियन लड़की का वायरल हो रहा है।वो सड़क पर चलते-चलते वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से उसकी जान चली जाती है।

वीडियो बनाना रशियन लड़की को पड़ा भारी

ये दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो tellychakkar ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “रूसी टिक टॉकर अरिना ग्लाज़ुनोवा की वीडियो बनाते समय दुर्घटना में गिरने से दुखद मौत हो गई।

देखें वीडियो

बताया जाता है कि टिकटॉक शूट के दौरान वह जॉर्जिया में मेट्रो की सीढ़ियों से फिसलकर गिर गईं, और इस दिल दहला देने वाले पल को कैमरे में कैद कर लिया गया। इस दुखद घटना ने सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को जन्म दिया है।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की सड़क पर डांस करते हुए वीडियो बना रही है। लेकिन तभी वो हादसे का शिकार हो जाती है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हालहि में अफलोड किया गया है। वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लापरवाही का नतीजा’। दूसरा लिखता है ‘ये सीढ़ियां खतरनाक हैं’। वहीं, कुछ लोग इसे देखकर अफसोस जता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Exit mobile version