---Advertisement---

Viral Video: छोटे से बिज्जू ने एक साथ 3 शेरनियों को किया चित, देखें कैसे गुस्से और डांट से खूंखार शिकारी की हुई फील्डिंग सेट ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिज्जू और शेरनियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो एक साथ 3 खूंखार शिकारियों को डांट रहा है। इतना ही नहीं उन्हें मैदान छोड़ने को भी मजबूर कर देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2026 6:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  शेर अपने तेज दिमाग और ताकत से जंगल पर राज करता है। यही कारण है कि, इसे राजा कहा जाता है। लेकिन क्या आपने इस राजा की खूंखार रानियों को किसी छोटे से जीव से डरते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। इस वीडियो में एक एक बिज्जू यानी की हनीबैजर एक साथ तीन शेरनियों से पंगा ले रहा है। वो ना सिर्फ उन्हें डांट रहा है बल्कि हमला भी कर रहा है। बिज्जू की हिम्मत और जज्बे को देख शेरनियां चारों खाने चित हो गई। वो छोटे से जीव से इतना ज्यादा डरी कि, मैदान छोड़ने को मजबूर हो गई है। ये पल काफी हैरान करने वाला है। बहुत ही कम ऐसा होता है जब खूंखार शिकारी किसी साधारण से जीव से डरे । सोशल मीडिया पर इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है।

बिज्जू ने किया तीन शेरनियों पर हमला

बिज्जू और शेरनियों के इस वायरल वीडियो को namsaprestigioustours नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बिज्जू अपने बिल में है। जैसे ही उसके ऊपर शेरनियों हमला करने आती हैं वो गुस्से में आ जाता है और उन्हीं पर हमला करने लगता है।

देखें वीडियो

बिज्जू को पहले खूंखार शिकारी आसान शिकार के रुप में देख रहे थे। लेकिन बिल से निकलने के बैद जिस तरह से हनी बैजर हमला करता है उसे देखकर तीनों पीछे हट जाती हैं। शेरनियों को समझ ही नहीं आता है कि, उनके साथ ये क्या हुआ है? छोटे से बिज्जू के जज्बे ने उन्हें जंग का मैदान छोड़ने पर मजूबर कर दिया है।

Viral Video यूजर्स को आ रहा खूब पसंद

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर हजारों , लाइक्स , शेयर और कमेंट आ चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स बिज्जू की हिम्मत और अक्ल की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, जंगल के इतने बड़े शिकारी को एक छोटे से जीव ने मजा चखा दिया। इस वीडियो को देख एक यूजर लिखता है, ‘ये शेरनियों को पीछे हटने के लिए कह रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘खेलने दो बच्चे को’, तीसरा लिखता है, ‘इसकी पावर जीरो है लेकिन कॉन्फिडेंस 10 है’। इस वीडियो को देख यूजर्स को हंसी आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Watermelon Case

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Noida Viral Video

मई 11, 2026

Noida Viral Video

मई 11, 2026