---Advertisement---

Viral Video: महिला कांस्टेबल को दिन दहाड़े जमीन पर गिरा-गिराकर पीटता युवक कैमरे में कैद, हरकत सोच में डाल रही

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसे देखने वालों को हैरान हो रही है। ये घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2024 1:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला की पिटाई का वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में एक बाइक सवार युवक महिला को बुरी तरह से जमीन पर गिरा-गिराकर मार रहा है। खबरों की मानें तो महिला एक पुलिसकर्मी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बहस के बाद युवक बेरहमी से महिला को मार रहा है। न्यूज वेबसाइट प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, ये घटना यूपी के मुरादाबाद की बताई जा रही है। इस घटना के वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है। फिलहाल अभी आरोपियों को पुलिस के द्वारा ढूंढा जा रहा है।

पुलिसवाली को आदमी ने सरेआम पीटा

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को riteshsrivastava-ऋतुराज नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं -पीड़िता कांस्टेबल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घटना उस समय हुई जब वह मकान मालिक के घर जा रही थीं।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सरेआम एक युवक सिविल ड्रेस में दिख रही महिला को रोक लेता है। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस होती है। ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ती है कि, युवक महिला को जमीन पर ही गिरा-गिराकर पीटना शुरु कर देता है। इस दौरान आस-पास के लोग बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन दोनों की लड़ाई नहीं रुकती है। महिला भी खुद को बचाने की कोशिश कर रही है।

Viral Video की चल रही जांच

इस वीडियो को riteshsrivastava-ऋतुराज नाम के यूजर ने 2 दिसंबर को अपलोड किया था। इस पर की सारे व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। महिला और पुरुष की लड़ाई क्यों हो रही है? इसका कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026