---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर पैसे मांग रही लड़की का भयंकर तांडव, देखें कैसे लड़के पर राशन-पानी लेकर चढ़ी?

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती को जब युवक ने पैसे मांगने से रोका तो वो गुस्सा हो गई और बदतमीजी करने लगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 5:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के आए दिन हैरान करने वाली वीडियो सामने आते रहते हैं।इन्हें देखने के बाद कभी लोगों को गुस्सा तो कभी हंसी आती है। लेकिन यकीन मानिए ये अब तक का सबसे हटकर वीडियो है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, युवती मेट्रो के अंदर घूम-घूमकर लोगों से पैसे मांग रही है। इसके साथ उन्हें तंग भी कर रही है। जब लड़की को रोका गया तो  युवक के साथ बदतमीजी करने लगी। युवती के तेवरों को देखने के बाद लोगों को काफी अफसोस हो रहा है। वो मेट्रो में सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में लड़की ने किया तांडव

दिल्ली मेट्रो का ये वायरल वीडियो कब का है?  इसके साथ ही ये युवती कौन है और इस पर कार्रवाही  हुई है या नहीं इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  Journalist Ravendra kumar नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

देखें वीडियो 

इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा है, ‘दिल्ली मेंट्रो में ऐसा महिलाओं से सावधान’ । दरअसल पैसे मांग रही लड़की को जैसे ही युवक रोकता है और वीडियो बनाना शुरु करता है वो चीखना शुरु करती है। इसके साथ ही धमकी देते हुए बोलती है कि, मैं यहां पर  ही बैठी हूं, जिसे बुलाना है बुलाओ। लड़की के तेवरों को देख आस-पास मौजूद यात्री खामोश रहते हैं।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

युवती के द्वारा दिनदहाड़े तांडव करने के इस वायरल वीडियो को एक्स पर  14 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। अधिकरत यूजर्स इस युवकी पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। मेट्रो के अंदर पैसे मांगने के अधिकार को वो गलत ठहरा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग यात्रियों की खामोशी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now